लागत मूल्य पर उपकरण और दवाओं का किया वितरण

मेरठ रीजनलागत मूल्य पर उपकरण और दवाओं का किया वितरण

Date:


लागत मूल्य पर उपकरण और दवाओं का किया वितरण

जुनिफर फार्मास्युटिकल के सहयोग से गुरुद्वारा सचखंड साहिब में लगाया गया कैंप
14 मई से चल रहे कैंप का आज किया समापन, लोगों ने आयोजको को सराहा

मेरठ। गुरुद्वारा सचखंड साहिब, दिल्ली रोड, गुरु नानक नगर में 14 मई से चल रहे कोविड-19 में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों व दवाईयों के कैंप का आज समापन हो गया। जुनिफर फार्मास्युटिकल, मेरठ के सौजन्य से लगाये गये इस कैंप में सभी आवश्यक उपकरणों व दवाईयों का वितरण लागत मूल्य पर किया गया।

जुनिफर फार्मा के संचालक स0 कुलप्रीत सिंह ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों को आवश्यक उपकरण और दवाएं बेहद महंगे दामों पर मिल रही हैं। ऐसे में बीमारी से परेशान लोगों को आर्थिक रूप से भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कोविड-19 के मरीजों और उनके तीमारदारों को सहयोग करने के लिये कैंप में सभी आवश्यक उपकरणों व दवाईयों का वितरण लागत मूल्य पर किया गया। इस कैंप के माध्यम से लोगों को बाजार से काफी कम कीमत पर दवा-उपकरण मिलना संभव हुआ। इस कैंप का लाभ उठाने वाले लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए ऐसे कैंप फिर लगाये जाने की मांग की। स0 कुलप्रीत सिंह ने बताया कि हमारा प्रयास रहेगा कि जल्द ही ऐसे और कैंप लगा कर लोगों की मदद करने का प्रयास किया जाये।

कैंप आयोजन में जुनिफर फार्मा के संचालक स0 कुलप्रीत सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह कक्कड़ का विशेष योगदान रहा। कैंप संचालक में जुनिफर फार्मा के कर्मचारियों द्वारा पूर्ण सहयोग किया गया। इस दौरान लाल सिंह कक्कड़ ने गुरुद्वारा सचखंड साहिब के विकास के लिये 11000 रुपये की राशि भेंट की।

कैंप लगाने में गुरुद्वारा साहिब की कमेटी का पूर्ण सहयोग रहा जिसमें खास तौर पर अमृत पाल सिंह, गुरुबख्श सिंह, बलजीत सिंह, राजेन्द्र सिंह, हैप्पी चड्डा, नीटा, अनमोल सिंह का विशेष योगदान रहा। अंत में गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी स0 इन्द्रजीत सिंह ने संपूर्ण मानवता के भले की अरदास कर कैंप का समापन किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related