Ankita Murder Case : आरोपी पुलकित आर्य ने सशर्त लाइव नार्को टेस्ट की मांग की, कोर्ट में पेश किया पत्र

उत्तराखंडAnkita Murder Case : आरोपी पुलकित आर्य ने सशर्त लाइव नार्को टेस्ट...

Date:

देहरादून। अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित ने सशर्त लाइव नार्को टेस्ट की मांग की है। आरोपियों के अधिवक्ता ने कोर्ट के सामने आरोपी पुलकित का जेल से लिखा पत्र पेश किया है। पत्र के माध्यम से आरोपी पुलकित ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए।

कोर्ट में बचाव पक्ष के अधिवक्ता अमित सजवाण ने कहा कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की तरफ से कोर्ट के आदेश के बाद नार्को टेस्ट के बारे में एक प्रार्थना पत्र दिया है। पत्र में कहा कि पुलिस की ओर से झूठे बयान दर्ज किए हैं। पुलिस राजनीतिक व्यक्तियों और मीडिया दबाव में केवल दो प्रश्नों को नार्को टेस्ट में शामिल कर रही है। जबकि अन्य तथ्यों को भी उजागर करना जरूरी है।

पुलकित ने नार्को टेस्ट कोर्ट के संरक्षण में कराने की बात कही। इसके साथ नार्को टेस्ट की वीडियोग्राफी कोर्ट के समक्ष लाइव कराने की शर्त रखी है। यह शर्त लगाई है कि नार्को टेस्ट वीडियोग्राफी की टेंपरिंग न की जाए। नार्को टेस्ट के दौरान वकील को भी साथ रखने की अनुमति प्रदान की जाए।

आरोपी पुलकित आर्य ने इन सवालों को शामिल करने को लिखा

  • अंकिता को नहर में धक्का किसने दिया। उसे मारने की साजिश किसने रची है।
  • घटना की शाम अंकिता अपनी आप से हमारे साथ गई थी या उसे जबरदस्ती ले गए थे।
  • क्या किसी ने अंकिता को बचाने की कोशिश की है।
  • क्या अंकिता को किसी वीआईपी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसाया गया था।
  • अंकिता के परिवार और मित्र पुष्प के साथ अंकिता के संबंध कैसे थे। इस बारे में अंकिता ने क्या-क्या बताया।
  • अंकिता के दोस्त पुष्पदीप ने उसके साथ शादी के लिए क्यों मना किया। अंकिता ने हम तीनों को क्या-क्या बताया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Starlink की भारत एंट्री पर Reliance का जवाब: ‘हमें कॉम्पिटिशन से डर नहीं’

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत...

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...