रसोई Bytes: पराठों के साथ परोसे आलू का भरता, मिलेगा ढाबे जैसा स्वाद!

रसोई Bytesरसोई Bytes: पराठों के साथ परोसे आलू का भरता, मिलेगा ढाबे जैसा...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Aloo Ka Bharta: पूरी हो या फिर पराठा भरता मजेदार लगता है, ये ज्यादातर सभी खाना पसंद करते है। खासकर ढाबा में मिलने वाला भरता का तो मजा ही कुछ अलग है। वे इनता लाजवाब होता है की लोग उंगलियां चाटते रह जाते है। आज हम ऐसे ही भरता की रेसिपी बताएंगे, ये रेसिपी बैंगन के भरते की नहीं है बल्कि आलू के भरते की है। ये कुछ नया है और आपको जरूर पसंद आएगा।

आलू का भरता सामग्री

उबले हुए 4 आलू, कटी हुई 1 प्याज, कटा हुआ 1 टमाटर, 2 हरी मिर्च, पुदीने की चटनी 1 चम्मच, 1 चम्मच सरसों का तेल, स्वादानुसार नमक, 1 चम्मच अमचूर पाउडर, और 1 इंच अदरक।

आलू का भरता रेसिपी (Aloo Ka Bharta)

पहले आलू को धोकर पतले-पतले हिस्सों में काट लें, फिर कुकर में आलू को उबाल लें। आलू उबल जाएं तो उन्हें मैश कर दे, फिर एक बर्तन में 1 से 2 चम्मच तेल डालकर गर्म होने दें। तेल गर्म हो जाए तो कटी हुई प्याज, टमाटर डालकर हल्का ब्राउन कर लें। थोड़ी देर में उसमे आलू डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

इसके बाद, आलू में तमाम मसाले जैसे- नमक, हरी चटनी, लाल मिर्च, अमचूर पाउडर, अदरक, धनिया के पत्ते आदि डाल दें। इसे 10 मिनट तक पका लें, फिर गैस बंद कर उसे बर्तन में निकाल ले। लीजिए तैयार है स्वादिष्ट आलू का भरता।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related