दुनियाभर में चीन से आए कोरोना के नए वैरिएंट से एक बार फिर लोगों के जीवन में कोहराम मच गया है। वहीं चीन जहां आए दिन लाशों की ढेर लगी हुई है और वह दावा कर रहा कि हमारे देश में एक भी मौत नहीं हो रही। बता दें कि एक रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन से कई ऐसे वीडियो सामने आ रहे है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप जा जा रही। लेकिन चीनी सरकार ने इन खबरों को पूरी तरह से झूठा बता रहा है।
चीन ने कहा- हमारे यहां कोरोना से कोई मौत नहीं
चीनी मीडिया में छपी खबर को वहां की सरकार ने पूरी तरह से नकार दिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य और चिकित्सा आयोग ने कहा है, “कोरोना महामारी और चीन में मौतों की संख्या दुनिया में सबसे निचले स्तर पर बनी हुई है। यह दुनिया में सबसे कम है और हम फिर से जीत गए हैं। वहीं इस बयान को चीन के अखबार ने छापा है।
सोशल मीडिया पर चीन से लाशों के ढेर की तस्वीरें आई सामने:
आपको बता दें कि ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट जेनिफर जेंग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए चीन के अस्पतालों में लगे लाशों के ढेर को पूरी दुनिया को दिखाया है। वीडियो में कोरोना से मरने वाले शवों को शूट किया गया है। जो किसी मस्जिद का है जहां लाशों को एक साथ रखा गया है। उन्हों बताया कि अंतिम संस्कार न हो पाने की वजह से शवों को सरकारी या गैर सरकारी दफ्तरों तक में रखना पड़ रहा है। यहां तक कई ऐसे गोदाम है जहां शवों के ढेर पड़े हुए हैं।
चीन में हुई दवाइयों की किल्लत:
कोरोना वायरस के नए वेरिएंट BF।7 ( BA।5।2।1।7) से चीन में हाहाकार मचा हुआ है। यहां तक की मरीजों की संख्या में इतना ज्यादा इजाफा हो गया कि वहां दवाइयों की जबर्दस्त किल्लत हो गई है। जिस वजह से यहां पर दवाएं कई गुना कीमत पर बिक रही हैं। दवाओं की प्रॉडक्शन बढ़ाने फॉर्मास्यूटिकल्स कंपनियां 24 घंटे काम कर रही हैं।

