हाल-ए-मेडिकलः ब्लैक फंगस के मरीज को भी नहीं मिल रहा इलाज

मेरठ रीजनहाल-ए-मेडिकलः ब्लैक फंगस के मरीज को भी नहीं मिल रहा इलाज

Date:


हाल-ए-मेडिकलः ब्लैक फंगस के मरीज को भी नहीं मिल रहा इलाज

महिला ने लगाया ब्लैेक फंगस से पीड़ित अपने बेटेे के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप
कहा, बेटे को न तो पर्याप्त उपचार दिया जा रहा है और न ही उसकी देखरेख की जा रही है

मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल काॅलेज पर आये दिन मरीजों के उपचार में लापरवाही करने का आरोप लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक महिला ने ब्लैेक फंगस से पीड़ित अपने बेटेे के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके बेटे को न तो पर्याप्त उपचार दिया जा रहा है और न ही उसकी देखरेख की जा रही है। बेसुध पड़े बेटे ने बिस्तर गीला कर दिया तो किसी ने भी उसकी चादर या कपड़े बदलने की जहमत नहीं उठाई और यह काम उसे खुद ही करना पड़ा।

रामवती का आरोप है कि जब वह अपने बेटे को देखने गयी तो बेसुध पड़े जयप्रकाश ने बिस्तर गीला कर दिया था। मगर स्टाॅफ में से किसी ने भी बिस्तर की चादर और जयप्रकाश के कपड़े बदलने की कोशिश नहीं की। उन्होंनेे खुद ही अपने बेटे के कपड़े बदले तो स्टाॅफ ने उन्हें झिड़क दिया। बेबस रामवती का कहना है कि जब स्टाॅफ देखभाल नहीं कर रहा तो उन्हें तो अपने बेटे का ध्यान रखना ही होगा।

मेडिकल काॅलेज प्रबंधन के दावों से इतर आये दिन तीमारदार यहां दिये जाने वाले इलाज और देखभाल पर सवाल उठाते रहते हैं। आवश्यक है कि प्रबंधन इन आरोपो को गंभीरता से ले और मरीज व तीमारदारों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करे। तभी मेडिकल की साख को खराब होने से रोका जा सकेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related