उत्तराखंडः कोरोना संक्रमण कम, मौतें ज्यादा

उत्तराखंडउत्तराखंडः कोरोना संक्रमण कम, मौतें ज्यादा

Date:


उत्तराखंडः कोरोना संक्रमण कम, मौतें ज्यादा

शुक्रवार को 52 संक्रमितों की मौत, 1942 मरीज मिले

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण भले ही कम हो रहा हो मगर यहां हो रही कोरोेना मरीजों की मौत अब भी चिंता का कारण बनी हुई है। शुक्रवार को राज्य में 1942 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं और 52 मरीजों की मौत हो गयी। लगातार कई दिनों सेे संक्रमितों और सक्रिय केसो को आंकड़ा कम होता जा रहा है मगर उनके मुताबिक मौतों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही। हालांकि मौत के आंकड़ों में गिरावट अवश्य आ रही है जो हालात जल्द काबू में होने की संभावना जाहिर कर रही है। आज मिले नये कोरोना मरीजों के मुकाबले तीन गुना अधिक मरीजों के स्वस्थ होने से स्वास्थ विभाग राहत की सांस ले रहा है।

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून में 421, हरिद्वार में 295, नैनीताल में 204, ऊधमसिंह नगर में 167, टिहरी में 154, अल्मोड़ा में 132, चमोली में 103, पौड़ी में 93, बागेश्वर में 92, पिथौरागढ़ में 78, रुद्रप्रयाग में 77, उत्तरकाशी में 75, चंपावत जिले में 51 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। आज मिले 1942 नये कोरोना संक्रमितों के मुकाबले 7028 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है। अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 325425 हो गयी है। अब तक 279516 मरीजों के कोरोना संक्रमण को मात दिये जाने के बाद प्रदेश में रिकवरी रेट 85.89 प्रतिशत हो गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...