KIWI Power: विकटों को तरसे पाकिस्तानी गेंदबाज़, कीवी बल्लेबाज़ों का ज़ोरदार जवाब

स्पोर्ट्सKIWI Power: विकटों को तरसे पाकिस्तानी गेंदबाज़, कीवी बल्लेबाज़ों का ज़ोरदार जवाब

Date:

पाकिस्तान के दौरे पर पहुंची न्यूज़ीलैंड की टीम कराची में दो टेस्ट मैचों की श्रंखला का पहला टेस्ट खेल रही है. पाकिस्तान ने बाबर आज़म और सलमान आग़ा के शतकों की बदौलत 438 रनों का पहली पारी में एक बड़ा स्कोर बनाया। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी पाकिस्तानी गेंदबाज़ जो पिछली इंग्लैंड के खिलाफ श्रंखला में बुरी तरह नाकाम हुई थी वो इस बार अच्छी पेरफ़ोर्मनस देगी लेकिन कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज़ों टॉम लैथम और डेवेन कॉन्वॉय ने पाकिस्तानी गेंदबाज़ों को विकटों के लिए तरसा दिया। दोनों बल्लेबाज़ों ने दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने पर अविजित 165 रनों की साझेदारी कर ली थी. लैथम 78 और कॉन्वॉय 82 रनों पर क्रीज़ पर मौजूद थे.

कल के स्कोर पर ही आउट हो गए बाबर

पाकिस्तान ने दूसरे दिन की शुरुआत पांच विकेट के नुकसान पर 317 रनों के साथ की, कल के नाबाद बल्लेबाज़ कप्तान बाबर आजम 161 और सलमान तीन रनों ने पारी को आगे बढ़ाया लेकिन टीम के खाते में एक रन ही जुड़ा था कि बाबर आज़म अपने स्कोर में बिना कोई इजाफा किये टिम साउदी की गेंद पर कीपर को कैच दे बैठे. इसके बाद नौमान अली ने सलमान आग़ा का अच्छा साथ दिया, हालाँकि रन बनाने की ज़िम्मेदारी सलमान की थी. दोनों के बीच 54 रनों की पार्टनरशिप हुई.

सलमान आग़ा ने बनाई सेंचुरी

नौमान के बाद सलमान ने मीर हमजा के साथ 39 रन जोड़े, 414 के स्कोर पर हमजा भी पवेलियन लौट चुके थे, उधर सलमान अपनी पहली सेंचुरी के करीब पहुँच चुके थे, हमजा के बाद अबरार अहमद के साथ खेलते हुए सलमान ने अपने छोटे से टेस्ट कैरियर की पहली सेंचुरी पूरी की, हालाँकि 103 रन बनाकर वो आक्रमक शॉट खेलने के चक्कर में साउदी का शिकार बन गए. कीवी टीम के लिए कप्तान साऊदी ने सबसे ज़्यादा तीन विकेट लिए, वहीँ एजाज पटेल, ईश सोढ़ी और ब्रेसवेल ने दो दो विकेट हासिल किये।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...