Meerut : केयर हाॅस्पिटल के आईसीयू में भर्ती युवती को बेहोश कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मेरठ रीजनMeerut : केयर हाॅस्पिटल के आईसीयू में भर्ती युवती को बेहोश कर...

Date:


Meerut : केयर हाॅस्पिटल के आईसीयू में भर्ती युवती को बेहोश कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। जिला मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती युुवर्ती को आईसीयू में बेहोश कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंची युवती ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी परिवार को दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वार्ड ब्वाॅय को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना हाॅस्पिटल के सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड रोड स्थित केयर हाॅस्पिटल में लिसाड़ी गांव में रहने वाली युवती को भर्ती कराया गया था। बताया गया कि युवती की तबियत बिगड़ने पर उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया। 27 मई को रात लगभग 3 बजे आईसीयू में तैनात वार्ड ब्वाॅय ने युवती को इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया। युवती को किस करता वार्ड ब्वाॅय सीसीटीवी में रिकार्ड हो गया। इसके बाद 50 मिनट तक कैमरा बंद रहा। माना जा रहा है कि वार्ड ब्वाॅय ने ही सीसीटीवी कैमरा बंद कर युवती के साथ दुष्कर्म किया है।

पांच दिन के बाद जब युवती को हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज करा कर घर लाया तो उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी। परिवार वाले अस्पताल पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो वार्ड ब्वाॅय की घिनौनी हरकत सामने आ गयी। परिजनों के सूचना दिये जाने के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी वार्ड ब्वाॅय कासिब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...