रसोई Bytes: नाश्ते में बनाएं लजीज रोटी के पकौड़े, आएगा मजा!

रसोई Bytesरसोई Bytes: नाश्ते में बनाएं लजीज रोटी के पकौड़े, आएगा मजा!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Roti Ke Pakode – रात में एक्स्ट्रा रोटी बच जाए तो उसके फेके नहीं बल्कि उसके पकौड़े बनाएं, जी हां अपने सही सुना रोटी के पकौड़े। ये रेसिपी मास्टशेफ पंकज भदौरिया की है, जो की खाने में काफी मजेदार है। आप भी इसे एक बार जरूर बनाएं।

रोटी के पकौड़े सामग्री

2-3 मीडियम साइज आलू, 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया, स्वादानुसार नमक, 1 चम्मच चिली फ्लेक्स, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च, 2 बड़े चम्मच बेसन, 1/4 छोटा चम्मच अजवाइन, 1/2 छोटा जीरा, चुटकी भर हल्दी पाउडर, तेल और 1 कप पानी।

रोटी के पकौड़े रेसिपी (Roti Ke Pakode)

पहले रात की बची रोटियां और उबले हुए आलू ले, 2-3 आलू को पहले उबाल लें और एक बाउल में मैश करके रख लें। इसमें 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया डालें, फिर स्वादानुसार नमक, चिली फ्लेक्स, लाल मिर्च पाउडर और बारीक कटी हुई हरी मिर्च काटकर मिक्स करके रख लें।

अब बेसन का घोल तैयार करें, इसके लिए एक बाउल में 2 बड़े चम्मच बेसन डालें और फिर उसमें 1/4 छोटा चम्मच अजवाइन, 1/2 छोटा जीरा, चिली फ्लेक्स, नमक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, हल्दी पाउडर पानी डालकर घोल तैयार कर लें। आखिर में चुटकी भर बेकिंग सोडा डालें और फिर एक बार मिला लें। इसे ज्यादा गाढ़ा या बहुत ज्यादा पतला न करे।

इसके बाद, बची हुई रोटियों को लें और उसमें मैश किए हुए आलू फैला लें। फिर उस रोटी के 4 से 6 टुकड़े कर लें और बेसन के घोल में डुबोएं और कढ़ाही में तलने के लिए डालें। सुनहरा ब्राउन हो जाए तब इन्हे निकालें। बस तैयार है रोटी के पकौड़े

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related