संगीत सोम की चेतावनी, भड़काऊ बयानबाज़ी से बाज़ आएं ओवैसी

मेरठ रीजनसंगीत सोम की चेतावनी, भड़काऊ बयानबाज़ी से बाज़ आएं ओवैसी

Date:


संगीत सोम की चेतावनी, भड़काऊ बयानबाज़ी से बाज़ आएं ओवैसी

मेरठ: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भड़काऊ ट्वीट पर आज भाजपा नेता और मेरठ के सरधना सीट से विधायक संगीत सोम ने पलटवार किया है. संगीत सोम ने ओवैसी को जिन्ना की मानसिकता वाला बताते हुए कहा कि वह देश का बटवारा करके अलग मुल्क बनाना चाहते हैं. संगीत सोम ने ओवैसी को चेतावनी देते हुए मुसलमानों को भड़काने से बाज़ रहने को कहा है.

बिसाहड़ा कांड की चर्चा
संगीत सोम ने कहा कि बिसाहड़ा जैसे कांड के पीछे ओवैसी जैसे लोगों की मानसिकता काम करती है जिससे लोग आक्रोशित होकर लिंचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम दे देते हैं. भाजपा विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते ओवैसी उत्तर प्रदेश के मुसलमानों को भड़काकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना चाहते हैं.

ओवैसी की औकात दिखाएगी भाजपा
संगीत सोम ने कहा कि ओवैसी जैसी मानसिकता वाले लोग हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करवा कर और मुस्लिम समाज को भड़का कर लिंचिंग जैसी घटना करवा देते हैं. लेकिन इस तरह की राजनीति ज़्यादा दिन नहीं चलती, बंगाल और महाराष्ट्र में मुसलमानों ने असदुद्दीन ओवैसी को उनकी औकात बता दी और उत्तर प्रदेश में भाजपा ओवैसी को उनकी औकात बताएगी.

भागवत के बयान पर ओवैसी का पलटवार
गौरतलब है कि कल मोहन भागवत के बयान पर ओवैसी ने सोमवार को सिलसिलेवार ट्वीट कर जवाब दिया जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘आरएसएस प्रमुख भागवत ने कहा कि लिंचिंग करने वाले हिंदुत्व विरोधी. इन अपराधियों को गाय और भैंस में फर्क नहीं पता होगा, लेकिन कत्ल करने के लिए जुनैद, अखलाक, पहलू, रकबर, अलीमुद्दीन के नाम ही काफी थे. ये नफरत हिंदुत्व की देन है, इन मुजरिमों को हिंदुत्ववादी सरकार की पुश्त पनाही हासिल है.’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related