आमिर खान- किरण राव के तलाक में कंगना भी कूदीं

बॉलीवुडआमिर खान- किरण राव के तलाक में कंगना भी कूदीं

Date:


आमिर खान- किरण राव के तलाक में कंगना भी कूदीं

बीते शनिवार को सुपरस्टार आमिर खान और किरण राव के तलाक अनाउंसमेंट की खबरों ने फैंस को निराश कर दिया। इसके बाद एक चैट में दोनों ने साथ में आकर ये तक कहा कि हम लोगों के रिश्ते जरूर अलग हुए हैं लेकिन वह अभी भी साथ है। आमिर खान और किरण राव के तलाक के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने पोस्ट लिखा।

इंस्टाग्राम पर कंगना रनौत ने एक समय था जब पंजाब में ज्यादा परिवार में एक बच्चा हिंदु और एक बच्चा सिख ट्रेंड लागू था। लेकिन इस तरह का ट्रेंड कभी भी हिंदू और मुस्लिम व सिख और मुस्लिम में नहीं देखने को मिला। आमिर खान सर के दूसरे पत्नी के साथ हुए तलाक के बाद ये महसूस हुआ कि अंतरधार्मिक विवाह में बच्चे क्यों हमेशा ही मुस्लिम बने रहते हैं।

कंगना आगे लिखती हैं, क्यों औरतें हिंदू नहीं बनी रहती। हमें अब समय के साथ ये भी बदलना चाहिए। ये बेहद पुरानी और बकवास प्रथा है। अगर एक साथ परिवार में सिख, राधास्वामी, नास्तिक, हिंदू व जैन सभी साथ में रह सकते हैं तो मुस्लिम क्यों नहीं। यह जानना चाहिए कि क्यों किसी को मुस्लिम से शादी करने के बाद धर्म बदलना पड़ता है।

3 जुलाई को आमिर खान और किरण राव ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करके बताया कि वह आपसी सहमति से तलाक ले रहे हैं। दोनों मिलकर बेटे आजाद की आगे परवरिश करते रहेंगे और प्रोजेक्ट्स पर भी पहले की तरह काम करते रहेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related