Tomato: ये हैं लाल टमाटर के बेहतरीन फायदे, ऐसे रखता है सेहत को ठीक

हेल्थTomato: ये हैं लाल टमाटर के बेहतरीन फायदे, ऐसे रखता है सेहत...

Date:

इन फायदों से भरा है टमाटर, जानें क्या!

भारतीय खान-पान में टमाटर का एक विशेष महत्व है, इसे सब्जी बनाने से लेकर, सलाद, सूप, चटनी आदि के रूप में और यहाँ तक की ब्यूटी प्रोडक्ट के रूप में भी इसे इस्तेमाल किया जाता है।

टमाटर में विटामिन सी, लाइकोपीन, विटामिन, पोटैशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही टमाटर में कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले तत्व भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं। जिन लोगों को वजन कम करना है उनके लिए ये काफी फायदेमंद साबित होता है। टमाटर की सबसे बड़ी खासियत ये होती है कि टमाटर को पका देने के बाद भी उसके पोषक तत्व और गुण बने रहते हैं।

टमाटर का इस्तेमाल कई बीमारियों की रोकथाम के लिए किया जाता है:

  1. अगर आप अपने शरीर का ख्याल रखना चाहते हैं, तो सुबह सुबह बिना पानी पिये पका टमाटर का सेवन कर सकतें है।
  2. अगर किसी इंसान या बच्चे को सूखा रोग हो जाए तो उसे प्रतिदिन एक गिलास टमाटर का जूस पिलाने से बीमारी में राहत मिल सकती है।
  3. मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खास कर बच्चों को टमाटर जरूर खाना चाहिए, जिससे शरीर को बहुत फायदे होते हैं।
  4. वजन घटाने के लिए भी टमाटर का इस्तेमाल किया जा सकता है। प्रतिदिन एक से दो गिलास टमाटर के जूस का सेवन अगर आप करतें हैं तो आपका वजन कंट्रोल में रहेगा।
  5. गठिया के रोग में भी टमाटर बहुत फायदेमंद माना जाता है। प्रतिदिन टमाटर के जूस में अजवायन मिलाकर खाने से गठिया के दर्द में आराम मिलता है।
  6. गर्भावस्था में टमाटर का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो गभर्वती महिलाओं के लिए काफी अच्छा होता है।
  7. अगर किसी इंसान के पेट में कीड़े हो जाएं तो सुबह खाली पेट टमाटर में काली मिर्च मिलाकर सेवन करने से काफी फायदा होता है।
  8. अगर आप कच्चे टमाटर में काला नमक मिलाकर खाते हैं तो आपके चेहरे पर लाली आती है।
  9. टमाटर के गूदे को चेहरे पर रगड़ने से त्वचा पर निखार भी आता है।
  10. टमाटर के नियमित सेवन करने से डायबि‍टीज में फायदा होता है। इससे आपके आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही कई तरह की स्‍क‍िन से जुड़ी बीमारियों में भी ये असरदार है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...