Leopard in Meerut: मेरठ के इस इलाके में दिखाई दिया तेदुआ,लोगों में दहशत

मेरठ रीजनLeopard in Meerut: मेरठ के इस इलाके में दिखाई दिया तेदुआ,लोगों में...

Date:


Leopard in Meerut: मेरठ के इस इलाके में दिखाई दिया तेदुआ,लोगों में दहशत

मेरठ। मेरठ के पल्लवपुरम के इलाके में अब तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई है। पल्लवपुरम फेस 2 क्यू पाकेट में आज तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ पेड़ पर बैठा बताया जाता है। लोगों ने जैसे ही तेंदुआ देखा उन्होंने अपेन घरों के दरवाजे बंद कर लिए। तेंदुआ की जानकारी ​वन विभाग (Forest department) को दी गई। शहर में तेंदुआ घुसने की खबर आग की तरह फैली और लोग काफी सतर्क हो गए। मेरठ के दिल्ली रोड स्थित पॉश इलाके पल्लवपुरम में तेंदुआ घुस आया। तेंदुआ पल्लवपुरम के फेस 2 के क्यू पाकेट में दिखाई दिया। जो कि एक पेंड पर चढ़ा था उसके बाद वह पेड़ से उतरकर गन्ने का जूस निकालने वाली मशीन के नीचे घुसकर बैठ गया। लोगों ने तेंदुआ दिखाई देने पर शोर मचाया।

Read also: तमिलनाडु वन विभाग ने रेलवे से हाथियों की आवाजाही के लिए दीवारें गिराने का अनुरोध किया

सीसीटीवी फुटेज में भी जानवर के तेंदुआ होने की पुष्टि हुई है। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। आज शुक्रवार को लोगों ने तेंदुआ को अपने मोबाइल में कैच किया। तेंदुआ ने पास में घूमते एक कुत्ते पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन कुत्ते ने फुर्ती दिखाई और वह वहां से भाग गया। शहर में तेंहुआ होने की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। वन विभाग की टीम जब तक मौके पर पहुंची तेंदुआ भाग गया था। वन विभाग (Forest department) का कहना है कि यह एक घनी और पॉश कॉलोनी है। ऐसे में तेंदुए का होना खतरनाक साबित हो सकता है। इसको लेकर वन विभाग ने अब तेंदुआ को पकड़ने का प्लान बनाया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...