नई दिल्ली। आज नौवें दिन भी रुस ने यूक्रेन (Russia Ukraine war) पर बमबारी की। इस बमबारी के बीच एक और भारतीय छात्र की मौत हो गई। वहीं यूक्रेन का एक न्यूक्लियर प्लॉट भी जलकर नष्ट हो गया है। रूस की गोलाबारी में आज राजधानी कीव में भारतीय छात्र को गोली लगने पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हमलों के चलते यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट जपोरीझिया में आग लग गई। आग के बाद न्यूक्लियर पावर प्लांट जलने लगा। यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस ने बताया कि पावर प्लांट के लगी आग पर काबू पाया गया है।
यूरोप के बड़े न्यूक्लियर प्लांट(Nuclear plant) में आग लगने से यूरोपीय देशों की चिंता बढ़ी है। इसको लेकर अब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने यूक्रेन राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात की। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने न्यूक्लियर प्लांट में आग लगने पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने जेलेंस्की से कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की लापरवाही पूरे यूरोप की सुरक्षा के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक रखेंगे। भारतीय वायु सेना ने युद्ध में यूक्रेन के लोगों को हो रही परेशानियों को कम करने के लिए कदम उठाए है। वायु सेना का एक विमान यूक्रेन के लिए लगभग 6 टन मानवीय सहायता के साथ गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से रोमानिया के लिए रवाना हुआ। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा (Ukraine’s Foreign Minister Dmitro Kuleba) ने ट्वीट कर बताया है कि,”रूसी हमले में सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र,ज़ापोरिज्जिया एनपीपी गोलीबारी हो रही है। आग पहले लग चुकी है। इसे रोका नहीं गया, तो यह 10 गुना नुकसान पहुंचाएगी।

