मेरठ। मेरठ के मवाना रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल में गजब का नजारा देखाई दिया। आज सुबह से ही स्कूल परिसर को सजाया गया था और मेहमानों के आने का इंतजार किया जा था। मौका था डा0 शमीम अहमद के पालतू कुत्ते एलेक्स के जन्मदिन का। आज पशु प्रेमी डा0 शमीम ने अपने पालतू कुत्ते का एलेक्स का दूसरा जन्मदिन मनाया। इस दौरान मवाना रेाड स्थित कॉलेज परिसर को गुब्बारे व फ्लैक्स से सजाया गया। सुबह ग्यारह बजे एलेक्स ने 11 किलो का केक काटा तो उपस्थित मेहमानों ने तालिया बजाई और हैप्पी बर्थडे एलेक्स बोला। एलेक्स के मालिक डा0 शमीम अहमद ने बताया कि इस साल वो दो वर्ष का हो गया है।
Read also: Uttarpradesh News Today: मूर्ति विसर्जन करने जा रहे तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत
इसी कॉलेज के फार्मेसी विभाग के डा0 शमीम अहमद निदेशक के पद पर हैं। डा. शमीम अहमद पशु प्रेमी हैं। इसी कारण डा0 शमीम ने अपने सेंट बर्नार्ड प्रजाति के कुत्ते एलेक्स का जन्मदिन धूमधाम से मनाने का फैसला लिया। इसकी तैयारी गुरूवार से ही चल ही थी। आज हुए कार्यक्रम में पांच सौ से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया था। इसमें कॉलेज के छात्र, शिक्षक व महानगर के सम्मानित लोग भी शामिल हुए। सुबह ग्यारह बजे एलेक्स का केक काटा गया। इसके लिए 11 किलो का विशेष केक बनवाया गया था। एलेक्स का केक काटने से पहले डॉ. शमीम हस्तिनापुर गए और वहां पर बंदरों और आवारा पशुओं को खाद्य सामग्री खिलाई। अब वे आज शाम के समय गली मोहल्ले के कुत्तों को खाना खिलाएंगे। डॉ. शमीम अहमद ने बताया कि उनके विभाग से प्रति वर्ष सौ से अधिक बच्चे पढ़ाई पूरी करते हैं। आठ अलग-अलग राज्यों में तैनात छात्रों द्वारा फोन कर निमंत्रण दिया गया है।

