Breaking News Today: 70 प्रतिशत पेट्रोल पंपों पर लटके ताले,ई—रिक्शा पर बाइक लादकर तेल तलाश रहे लोग

मेरठ रीजनBreaking News Today: 70 प्रतिशत पेट्रोल पंपों पर लटके ताले,ई—रिक्शा पर बाइक...

Date:

मेरठ। मेरठ सहित पश्चिमी उप्र के जिलों में अधिकांश पेट्रोल पंप बंद होने लगे हैं। मेरठ में रिलायंस के पेट्रोल पंप पर कर्मचारी तो हैं लेकिन उस पर पेट्रोल डीजल नहीं है। वहीं सरकारी कंपनी हिंदुस्तान के पेट्रोल पंप कई जगहों पर बंद हो गए हैं। हालांकि जिला पूर्ति कार्यालय के अधिकारी तेल की कमी नहीं होने की बात कर रहे हैं। लेकिन स्थिति इसके विपरीत है। इंडियन आयल और भारत पेट्रोलियम के पंपो पर स्थिति अभी समान्य है। वहीं बागपत में 70 फीसदी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल खत्म होने से वाहन चालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। हालात ये है कि लोग कई किमी तक बाइक और वाहन खींचकर पेट्रोल पंप तक लेकर पहुंच रहे हैं। लेकिन वहां पर भी पेट्रोल नहीं मिलने पर निराश होकर लौट रहे हैं। बागपत जिले में लोग पेट्रोल खत्म होने के बाद बाइक को ई-रिक्शा में रखकर पेट्रोल पंपों पर तेल डलवाने के लिए भटक रहे हैं। पेट्रोल पंप मालिक ने कंपनी से गाड़ी भरकर चलने की बात कहकर पीछा छुड़ा रहे हैं। लेकिन पेट्रोल पंप पर दो घंटे के इंतजार के बाद भी लोगों को तेल नहीं मिल रहा है। 

Read also: Bulldozer Action in UP: SC ने यूपी सरकार से माँगा हलफनामा, सुनवाई अगले हफ्ते तक टली

जिले के करीब 70 प्रतिशत पेट्रोल पंपों पर पहुंचे वाहन स्वामियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि जिले में इस समय 35 पेट्रोल पंप हैं। इन पर एक दिन में 70 हजार लीटर पेट्रोल और एक लाख लीटर डीजल बिकता है। इनमें से अधिकांश में पेट्रोल पंप पर तेल खत्म हो जाने पर वाहन मालिक भटक रहे हैंं। जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह  का कहना है कि कंपनी स्तर पर ही कोई मामला होगा। जिसके कारण पेट्रोल डीजल की आपूर्ति में बाधा आ रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related