गर्भवती महिला ने पहले दी टीईटी की परीक्षा उसके बाद बेटी को दिया जन्म

उत्तर प्रदेशगर्भवती महिला ने पहले दी टीईटी की परीक्षा उसके बाद बेटी को...

Date:


गर्भवती महिला ने पहले दी टीईटी की परीक्षा उसके बाद बेटी को दिया जन्म

संभल। TET exam – कहते हैं जिम्मेदारी निभाना महिलाओं से बेहतर और कौन जानता है। इसकी मिसाल रविवार को एक गर्भवती महिला ने देकर यह साबित भी कर दिया। गर्भवती महिला ने एक तरफ जहां टीईटी की परीक्षा दी वहीं दूसरी ओर उसने एक बच्ची को भी जन्म दिया। दोनों ही परीक्षाएं महिला ने एक ही दिन दी। बच्ची को जन्म देने के बाद महिला और बच्ची दोनों ही स्वास्थ्य हैं।

Read also: यूपीटीईटी पेपर लीक का मास्टरमाइंड लखनऊ में गिरफ्तार

घटना को जिसने भी सुना और पढ़ा वह महिला की तारीफ किए बिना नहीं रह सका।

जिले के असमोली गांव की रहने वाली रेनू की शादी चार साल पहले ​कपिल से हुई थी। दोनों के तीन साल का एक बेटा भी है। रेनू गृहणी होने के साथ ही टीचिंग जॉब के लिए भी तैयारी कर रही है। रेनू ने टीईटी 2021 की परीक्षा देने के लिए फार्म भरा था। नवंबर में प्रश्नपत्र आउट होने के कारण टीईटी की परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। उसके बाद गत रविवार को टीईटी की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में रेनू भी अभ्यर्थी के रूप में शामिल हुई। रेनू अपने पति के साथ गजरौला परीक्षा देने के लिए आई थी। रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में बने परीक्षा केंद्र में जब गर्भवती रेनू परीक्षा दे रही थी। इसी दौरान उसको प्रसव पीडा शुरू हुई। जिसके बारे में उसने अपनी कक्ष निरीक्षक को बताया। कक्ष निरीक्षक ने इसकी जानकारी केंद्र व्यवस्थापक को दी। केंद्र व्यवस्थापक ने यह जानकारी संबंधित मजिस्ट्रेट को फोन पर दी। जिसके बाद मजिस्ट्रेट ने गजरौला सीएचसी प्रभारी को तुरंत एबुलेंस गजरौला के रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय पर भेजने को कहा। जब तक एबुलेंस सेंटर पर पहुंची तक तक रेनू परीक्षा दे चुकी थी। वह परीक्षा केंद्र से बाहर आई और अपने पति के साथ एबुलेंस से सीएचसी पहुंची। जहां पर उसने एक बेटी को जन्म दिया। सीएचसी प्रभारी डा0 योगेंद्र ने बताया कि मां—बेटी दोनों स्वास्थ्य हैं। उन्होंने कहा कि अगर थोड़ी देर हो जाती तो रेनू के स्वास्थ्य के लिए परेशानी हो सकती थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related