Meerut Sotiganj Kabadi bazar: सोतीगंज वाहन चोर कटान माफिया अज्जू पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कुर्क की करोड़ों की संपत्ति

मेरठ रीजनMeerut Sotiganj Kabadi bazar: सोतीगंज वाहन चोर कटान माफिया अज्जू पर पुलिस...

Date:

मेरठ। मेरठ पुलिस ने आज सोतीगंज के कबाड़ियों पर आज फिर कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस एएसपी कैंट के नेतृत्व में आज सोतीगंज वाहन चोर कटान माफिया अज्जू उर्फ अजहरुद्दीन की करोड़ों रुपये की संपत्ति को कुर्क कर लिया। इस दौरान सोतीगंज और पटेल नगर स्थित वाहन कटान माफिया अज्जू के आवास पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने अजहरुद्दीन उर्फ अज्जू की करीब डेढ़  करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को कुर्क किया है। पुलिस इससे पहले भी इस कबाड़ी की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है। वाहन तस्कर और चोरी के वाहन कटान के मामले में कबाड़ी अजहरुद्दीन उर्फ अज्जू पर दर्जनों मुकदमे पंजीकृत हैं। आज पुलिस ने  गैंगस्टर 14 ए के तहत संपत्ति कुर्की की कार्रवाई की है। बताया जाता है कि सोतीगंज पिछले पिछले कई सालों से चोरी के वाहन कटान मामले में कुख्यात रहा है। चोरी के वाहनों को काट—काटकर सोतीगंज के कबाड़ी अरबपति होते चले गए।

Read also: Solar Storm: पृथ्वी से टकराने को तैयार सूर्य से निकली विशाल ज्वाला,सैटलाइट और मोबाइल सिग्नल हो सकते हैं प्रभावित

सोतीगंज के कबाड़ियों के अरबपति होने में पुलिस का भी बड़ा योगदान रहा। सदर बाजार थाना पुलिस की भूमिका सोतीगंज मामले में हमेशा से संदिग्ध रही है। एएसपी कैंट ने बताया कि चोरी के वाहन कटान माफिया अज्जू उर्फ अजहरूद्दीन के करीबियों पर भी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि आज कुर्की की कार्रवाई में दो संपत्तियों को जब्त किया गया है। अभी इनके करीबियों पर भी जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। अजहरुदीन और फज्जू सोतीगंज में चोरी के वाहनों के कटान के बड़े माफियाओं में शुमार है। इन्होंने अरबों की संपत्ति चोरी के वाहनों को काट—काटकर बनाई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...