उत्तराखंड में आज मिले 451 कोरोना संक्रमित मरीज, सबसे ज्यादा 204 मरीज हरिद्वार में आये सामने

उत्तराखंडउत्तराखंड में आज मिले 451 कोरोना संक्रमित मरीज, सबसे ज्यादा 204 मरीज...

Date:


उत्तराखंड में आज मिले 451 कोरोना संक्रमित मरीज, सबसे ज्यादा 204 मरीज हरिद्वार में आये सामने

देहरादून उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों का आज रिकॉर्ड टूट गया। 24 घंटे के अंदर प्रदेश में 451 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, मरीजों की संख्या 5300 पहुंच गई है। प्रदेश में अब तक के आए ये सबसे ज्यादा मामले हैं। वहीं, आज सबसे ज्यादा 204 मरीज हरिद्वार में सामने आए हैं। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, आज हरिद्वार में 204 (28 प्राइवेट लैब से), नैनीताल में 73, ऊधमसिंह नगर में 98 ( 52 प्राइवेट लैब से), देहरादून में 43 ( 10 प्राइवेट लैब से) केस मिले हैं। वहीं, उत्तरकाशी में नौ, अल्मोड़ा और पौड़ी में चार-चार, पिथौरागढ़ में पांच और टिहरी में 11 संक्रमित मिले हैं।

बता दें कि आज 52 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। लेकिन अभी भी 1856 एक्टिव केस हैं। अब तक प्रदेश में 57 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 3349 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

हरिद्वार जिले में मिले 204 संक्रमितों में 169 लोग संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से कोरोना की चपेट में आए हैं जबकि 35 संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। ऊधमसिंह नगर जिले में 98 कोरोना संक्रमित मिले हैं, इनमें 51 संक्रमितों के संपर्क में आए हैं और 47 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। नैनाताल जिले में 73 संक्रमितों में 29 संपर्क में आए हैं और 44 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। देहरादून जिले में 43 कोरोना संक्रमित मिले हैं, इनमें 38 संक्रमित कॉरल और एचयूएल फैक्टरी के श्रमिक हैं और पांच की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।

टिहरी जिले में मिले 11 संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। उत्तरकाशी जिले में मिले नौ संक्रमितों में एक संपर्क में आया हुआ और आठ की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। उधर, पिथौरागढ़ जिले में जम्मू कश्मीर से आए 5 एसएसबी जवानों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं, पौड़ी गढ़वाल में मिले चार कोरोना संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। अल्मोड़ा जिले में मिले चार कोरोना संक्रमितों में दो स्वास्थ्य कर्मी हैं और दो संक्रमित बरेली से आए हैं।

एक सप्ताह में 1520 मरीज मिले

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। सैंपल जांच बढ़ने के साथ ही संक्रमित मामले भी बढ़ गए हैं। एक सप्ताह के भीतर प्रदेश में 1520 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 5300 हो गई है, हालांकि इनमें 3349 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 1856 है।

रिकवरी और डबलिंग दर हुई कम

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामले बढ़ने के कारण प्रदेश की रिकवरी और डबलिंग दर का ग्राफ गिरा है। एक सप्ताह में रिकवरी दर 81 प्रतिशत घटकर 65.17 प्रतिशत पर आ गई है। वहीं, डबलिंग दर भी 18.53 दिन पर पहुंच गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...