OnePlus Nord स्मार्टफोन अफोर्डेबल प्राइस के साथ भारत में हुआ लॉन्च

टेक्नोलॉजीOnePlus Nord स्मार्टफोन अफोर्डेबल प्राइस के साथ भारत में हुआ लॉन्च

Date:


OnePlus Nord स्मार्टफोन अफोर्डेबल प्राइस के साथ भारत में हुआ लॉन्च

न्यूज़ डेस्क : दुनिया की जानी मानी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus के मोस्ट अवेटेड मिड रेंज के स्मार्टफोन Nord को भारत में पेश कर दिया गया है. जैसे आसार जताए जा रहे थे कि फोन की प्राइस 25,000 रुपये से कम होगी. इसे देश में 24,999 रुपये की प्रारंभिक कीमत में लॉन्च किया गया है

स्मार्टफोन के बेस 6GB RAM + 64GB वेरिएंट की प्राइस 24,999 रुपये रखी गई है. वहीं, फोन के 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है. फोन के सबसे हाई एंड मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है जो कि 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है. OnePlus Nord का सीधा मुकाबला, Realme, Vivo, OPPO, Xioami के फोन से होगा. आइए जानते है पूरी जानकारी विस्तार से 

बता दे कि OnePlus Nord के साथ ही कंपनी ने अपने ट्रू वायरलेस ईयरबड्स OnePlus Buds को भी पेश किया है. देश में 4,990 रुपये की कीमत में पेश किया गया है. OnePlus Nord के बेस मॉडल के लिए यूजर्स को इंतजार करना पड़ेगा. इसकी सेल सितंबर में आयोजित की जाएगी.

वहीं, फोन के अन्य दो मॉडल्स को 4 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. इस फोन और ईयरबड्स को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon के अलावा OnePlus के एक्सक्लूसिव स्टोर्स से आसानी से क्रय किया जा सकता है.

इसके अलावा OnePlus ने इसी माह के प्रारंभ में अपने स्मार्ट टीवी को 12,999 रुपये की कीमत में पेश करके चौंकाया था. ठीक उसी प्रकार इस स्मार्टफोन को 24,999 रुपये की कीमत में पेश करके चौंका दिया है. OnePlus Nord के मिड सेग्मेंट में एंट्री मारने से अन्य स्मार्टफोन ब्रांड्स के लिए भारतीय मार्केट में चुनौती पैदा कर दी है.

OnePlus Nord भारत में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G 5G चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन है. यही नहीं, कंपनी ने अपने ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को भी 4,990 रुपये की कीमत में लॉन्च करने अन्य ब्रांड्स के लिए चुनौती पेश की है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...