उत्तराखंड : बुधवार को रिकॉर्ड 451 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद आज भी 145 नए मरीज आये सामने

उत्तराखंडउत्तराखंड : बुधवार को रिकॉर्ड 451 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद...

Date:


उत्तराखंड : बुधवार को रिकॉर्ड 451 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद आज भी 145 नए मरीज आये सामने

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। बुधवार को रिकॉर्ड 451 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद आज भी 145 मरीज मिले हैं।

इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 5400 पार पहुंच गया है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है। 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, आज सबसे ज्यादा 68 (23 प्राइवेट लैब से) मामले देहरादून में सामने आए हैं। वहीं, हरिद्वार में 32, नैनीताल में 31, टिहरी में चार अैर उत्तरकाशी में सात संक्रमित मरीज मिले हैं।

इसके बाद अब संक्रमित मरीजों की संख्या 5445 हो गई है। 

बता दें कि आज 50 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। लेकिन अभी भी 1948 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में अब तक 60 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 3399 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...