रुड़की में सामने आये कोरोना के 12 नए संक्रमित मरीज, तीन दिन में रुड़की में मिलने वाले मरीजों की संख्या पहुंची 54

उत्तराखंडरुड़की में सामने आये कोरोना के 12 नए संक्रमित मरीज, तीन दिन...

Date:


रुड़की में सामने आये कोरोना के 12 नए संक्रमित मरीज, तीन दिन में रुड़की में मिलने वाले मरीजों की संख्या पहुंची 54

रुडकी : रुड़की में कोरोना पॉजिटिव आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी रुड़की सलेमपुर और शिवपुरम में नौ कोरोना के मरीज मिले हैं। कुल मिलाकर तीन दिन में रुड़की में मिलने वाले मरीजों की संख्या 54 पंहुच चुकी है।

जबकि नारसन, कलियर और इमली खेड़ा में भी एक एक कोरोना मरीज मिला है। रुड़की में कोरोना के मरीजों की संख्या रुकने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को सलेमपुर में चार और शिवपुरम में पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जबकि बुधवार को 21 मरीज रुड़की के अलग अलग इलाकों से कोरोना पॉजिटिव मिले थे।

यदि तीन दिनों के आंकड़ों को देखा जाए तो तीन दिन में करीब 54 मरीज कोरोना पॉजीटिव आ चुके हैं। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों को कोविड केयर सेंटर भेजने की लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर भेजा जा रहा है जबकि एक नारसन के हरचंदपुर, इमलीखेड़ा, कलियर में भी कोरोना मरीज मिले हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related