IIT Roorkee द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 151 वीं जयंती पर वेबिनार का आयोजन

उत्तराखंडIIT Roorkee द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 151 वीं जयंती पर वेबिनार...

Date:


IIT Roorkee द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 151 वीं जयंती पर वेबिनार का आयोजन

रुड़की। IIT Roorkee के उन्नत भारत अभियान, क्षेत्रीय समन्वय संस्थान द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 151 वीं जयंती के अवसर पर एक वेबिनार आयोजित किया जा रहा है.

“आत्मनिर्भरता और निर्यात के क्षेत्र में भारतीय बागवानी के लिए एक रोडमैप” विषय पर आयोजित किये जा रहे इस वेबिनार के मुख्य वक्ता वरिष्ठ आई ए एस अधिकारी तथा असम सरकार के प्रमुख सचिव डॉ एम ए अहमद होंगे।

उन्नत भारत अभियान क्षेत्रीय समन्वय संस्थान- IIT Roorkee के समन्वयक प्रो० आशीष पाण्डेय ने बताया कि मुख्य वक्ता डॉ अहमद के 25 वर्षों के लम्बे सेवाकाल में प्रशासनिक क्षेत्र में जहाँ उनकी पहचान एक कुशल प्रशासक के रूप में है वहीं दूसरी ओर शैक्षणिक क्षेत्र में भी उन्होंने काफी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

वर्ष 2019 में चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बागवानी प्रदर्शनी में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए इंडिया गार्डन प्रोजेक्ट में उनके द्वारा शुरू की गई महत्वपूर्ण पहल को ध्यान में रखते हुए इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ़ हॉर्टिकल्चर प्रोडूसर्स द्वारा उन्हें गोल्डन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त कृषि के क्षेत्र में सूचना एवं प्रौद्योगिकी के अंतर्गत अनुकरणीय योगदान के लिए इन्हें नेशनल ई-गवर्नेंस गोल्डन आइकॉन अवार्ड से भी पुरस्कृत किया गया है. कृषि के क्षेत्र में देश के प्रतिष्ठित भारतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान (IARI), नई दिल्ली से जेनेटिक्स विषय में डॉक्टरेट की उपाधि ग्रहण करने वाले डॉ अहमद एस डी एम, डी एम, कमिश्नर तथा कृषि, पर्वतीय क्षेत्र एवं संसदीय कार्य मामलों के सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं।

प्रो पाण्डेय ने बताया कि उक्त वेबिनार को 2 अक्टूबर को सायं 4 बजे सिस्को वेबेक्स एप के माध्यम से आयोजित किया जायेगा,

जिसे IIT Roorkee के फेसबुक पेज से लाइव प्रसारित किया जायेगा. ग्रामीण, किसान, विद्यार्थी, वैज्ञानिक व प्राध्यापक इस वेबिनार से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related