योगी ने बद्रीनाथ में किया पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास

उत्तराखंडयोगी ने बद्रीनाथ में किया पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास

Date:


योगी ने बद्रीनाथ में किया पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास

लखनऊ: उत्तराखंड के दौरे पर गये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को भगवान बद्रीनाथ के दर्शन किये और पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास किया।

बद्रीनाथ धाम के दर्शन किये
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्री योगी सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंचे और भगवान बद्रीनाथ के दर्शन किये और पूजन किया। बाद में उन्होने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के साथ पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। इस मौके पर प्रदेश के पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा नीलकंठ तिवारी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद थे।

पुस्तक ‘हेल्थ’ का विमोचन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नीति आयोग के सलाहकार आलोक कुमार की पुस्तक ‘हेल्थ’ का विमोचन किया। पुस्तक मे कोरोना नियंत्रण के लिये विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों की तारीफ का जिक्र है।

आइटीबीपी जवानों से मुलाकात
श्री योगी और श्री रावत उत्तराखंड के सबसे बड़े बॉर्डर का इलाका और देश का आखरी गांव माड़ा पहुंचे जहां उन्होने आइटीबीपी के जवानों से मुलाकात कर उनकी हौसलाफजाई की।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...