पेनसिल्वेनिया के चुनावी नतीजों को ट्रम्प टीम ने किया स्वीकार

इंटरनेशनलपेनसिल्वेनिया के चुनावी नतीजों को ट्रम्प टीम ने किया स्वीकार

Date:


पेनसिल्वेनिया के चुनावी नतीजों को ट्रम्प टीम ने किया स्वीकार

हैरिसबर्ग : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अभियान दल ने पेनसिल्वेनिया के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों पर अंतिम मोहर लगाने की प्रक्रिया को रोकने के लिए दायर मुकदमे को वापस ले लिया है।

बाइडेन ने दर्ज की है जीत
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन ने यहां जीत दर्ज की है। मामले पर मंगलवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन ट्रंप के अभियान दल ने अपना अनुरोध वापस ले लिया।

ट्रम्प ने अभी तक हार नहीं मानी
अभियान दल ने रविवार को संघीय अदालत में संशोधित मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें पेनसिल्वेनिया के नतीजों पर अंतिम मोहर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया था। अमेरिका में तीन नवम्बर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में प्रमुख मीडिया घराने जो बाइडन को विजेता घोषित कर चुके हैं लेकिन ट्रंप ने अभी तक हार स्वीकार नहीं की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...