Bahubali MLA Mukhtar Ansari: ईडी ने कसा बाहुबली मुख्तारअंसारी पर शिकंजा, मनी लान्ड्रिंग मामले में दिल्ली से लेकर यूपी तक छापे

उत्तर प्रदेशBahubali MLA Mukhtar Ansari: ईडी ने कसा बाहुबली मुख्तारअंसारी पर शिकंजा, मनी...

Date:

नई दिल्ली। ईडी ने बाहुबली और बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी पर शिकंजा कस दिया है। ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने आज माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया। प्रवर्तन निदेशालय ने बाहुबली मुख्तार अंसारी के नई दिल्ली से लेकर उप के गाजीपुर स्थित मुहम्मदाबाद घर पर छापेमारी की। इतना ही नहीं, मुख्तार अंसारी के पैतृक आवास के साथ उसके कई करीबियों के यहां ईडी ने एक साथ छापेमारी की। इसके अलावा ईडी ने मुख्तार के भाई गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी के ठिकानों पर भी छापेमारी की है। 

बताया जा रहा है कि ईडी टीम आज सुबह मुहम्मदाबाद स्थित मुख्तार अंसारी के पैतृक आवास पर पहुंची और छापेमारी शुरू की। माफिया मुख्तार अंसारी के करीबियों  गणेश मिश्रा,विक्रम अग्रहरी के ठिकानों पर भी छापेमारी हो रही है। इसी के साथ ईडी टीम ने खान बस सर्विस के मालिक के ठिकानों पर छापा मारा। ईडी के इस एक्शन से दिल्ली से लेकर गाजीपुर तक हड़कंप मच गया।  सूत्रों की मानें तो दिल्ली और उप्र में बाहुबली मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों से जुड़े करीब 11 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी अभी जारी है। मुख्तार अंसारी के परिवार के सदस्यों, सीए और करीबी सहयोगियों के यहां भी छापेमारी की गई है। छापेमारी की ये कार्रवाई नई दिल्ली, लखनऊ और गाजीपुर सहित कई ठिकानों पर एक साथ की गई है। 

Read also: ED Action on Afzal Ansari: गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी के ठिकानों पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, तड़के टीम ने मकानों में मारा छापा

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी और उसके गिरोह के सदस्यों द्वारा संचालित भूमि हथियाने और अवैध व्यापार से संबंधित कई मामलों के आधार पर गत एक जुलाई 2021 को धन शोधन निवारण अधिनियम यानी मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया था। बता दें कि मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद है। उस पर कड़ी निगरानी की जा रही है। बताया जाता है कि मुख्तार अंसारी जेल में अपनी हत्या की आशंका जता चुका है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...