किसान आंदोलन पर की गयी पोस्ट पर बवाल, चार गंभीर घायल

उत्तराखंडकिसान आंदोलन पर की गयी पोस्ट पर बवाल, चार गंभीर घायल

Date:


किसान आंदोलन पर की गयी पोस्ट पर बवाल, चार गंभीर घायल

चार नामजद और छह से अधिक लोगों पर केस दर्ज

काशीपुर। किसान आंदोलन को लेकर पक्ष और विपक्ष की खींची दीवार के रंजिश अब सड़कों पर भी दिखने लगी है। सोशल मीडिया पर किसान आंदोलन को लेकर की गयी टिप्पणी के बाद छिड़ी बहस के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। धारदार हथियार लेकर एक-दूसरे के खिलाफ हुई जंग में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद और छह से अधिक लोगों पर केस दर्ज किया है।

किसान आंदोलन पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक इस मुद्दे के पक्ष और विपक्ष में मुंहजुबानी जंग छिड़ी हुई है। लेकिन उत्तराखंड के जिला काशीपुर के गांव पिपलिया निवासी चेतन शर्मा ने किसान आंदोलन को लेकर एक पोस्ट फेसबुक पर शेयर की तो लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। इस मामले को लेेकर हुई बहस और एक-दूसरे को देख लेने की धमकी देने के बाद मामला इतना बढ़ा कि गुरूवार रात लगभग 11 बजे बढ़पुरा और हाथीकुंडा गांव के लगभग 30 लोग पिपलिया गांव पहुंच कर विरोध जताने लगे। इस पर पिपलिया गांव के लोग भी उनके सामने आ गये और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी। बताया गया कि दोनों पक्षों की ओर से धारदार हथियारों का भी प्रयोग किया गया। इस मारपीट में नेत्रप्रकाश शर्मा पक्ष के सौजन्य शर्मा, रवींद्र शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के हाथीकुंडा निवासी मन्नू और बढ़ापुरा निवासी हरप्रीत सिंह को भी गंभीर चोटं आईं हैं।

किसान आंदोलन को लेकर हुए बवाल के बाद पुलिस-प्रशासन भी सर्तक हो गया है। गांवों में सुरक्षाकर्मी तैनात करने के साथ बवाल करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी जा रही है। वहीं घायलों को हल्द्ववानी और मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायल सौजन्य के सिर पर धारदार हथियार से हमला किये जाने से गंभीर हालत में आईसीयू में रखा गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related