रिलीज से पहले ही राजामौली की RRR को मिला 350 करोड़ की कमाई का ऑफर

बॉलीवुडरिलीज से पहले ही राजामौली की RRR को मिला 350 करोड़ की...

Date:


रिलीज से पहले ही राजामौली की RRR को मिला 350 करोड़ की कमाई का ऑफर

पैन-इंडिया फिल्म ‘आरआरआर’ अपनी घोषणा के बाद से ही खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म 10 भाषाओं में रिलीज होगी और इसकी रिलीज़ तारीख की घोषणा के बाद से केवल 5 भाषाओं के थिएट्रिकल राइट्स के लिए अब तक 348 करोड़ से अधिक का ऑफर दर्ज किया गया है। जब से फिल्म की रिलीज तारीख की घोषणा की गई तब से सभी का उत्साह सातवें आसमान पर है।

अक्टूबर में रिलीज करने के लिए तैयार, आरआरआर को तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम के थिएट्रिकल राइट्स के लिए कुल मिलाकर 348 करोड़ रुपये का ऑफर मिला है। निज़ाम में 75 करोड़, आंध्र प्रदेश में 165, तमिलनाडु में 48, मलयालम में 15 करोड़ और कर्नाटक में 45 करोड़ रुपये के साथ यह आंकड़ा कुल 348 करोड़ रुपये का है। यह सिर्फ कुछ भाषाएँ है! साथ ही, टीम को बॉलीवुड से भी भारी ऑफर मिल रहे हैं, क्योंकि यहां के दर्शक भी उत्साह की भारी लहर का हिस्सा हैं।

एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, समुथिरकानी और एलीसन डूडी सहित भारतीय सिनेमा के अन्य लोकप्रिय अभिनेताओं के साथ, आरआरआर एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित है जिसका पिछला वेंचर आज भी अकेले भारत में बॉक्स ऑफिस पर 1400 करोड़ को पार करने वाली सबसे बड़ी हिट भारतीय फिल्म है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...