मेरे खिलाफ साजिश रची गयी थीः त्रिवेंद सिंह

उत्तराखंडमेरे खिलाफ साजिश रची गयी थीः त्रिवेंद सिंह

Date:


मेरे खिलाफ साजिश रची गयी थीः त्रिवेंद सिंह

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा, मुझे नहीं पता क्यों हटाया गया
त्रिवेंद सिंह के बयान से भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी आयी सामने

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद सिंह रावत ने खुद को पद से हटाये जाने के पीछे साजिश रचे जाने की बात कह भाजपा में चल रही अंदरूनी गुटबाजी को सबके सामने ला दिया है। पूर्व सीएम ने कहा, मुझे नहीं पता की मुझे क्यों हटाया गया है। मुझे लगता है कि मेरे खिलाफ साजिश रची गयी है। पूर्व सीएम के इस बयान के बाद संगठन में हलचल मच गयी है। वहीं भाजपा में असंतोष का समाप्त करने के लिये सीएम त्रिवंेद को पद से हटाने का फार्मूला भी संगठन के लिये उलटा पड़ता दिख रहा है। क्योंकि नये सीएम अपने बयानों को लेकर विरोध झेल रहे हैं। वहीं पूर्व सीएम का बयान संगठन के प्रति नाराजगी भी जाहिर करता है जो चुनावी साल में संगठन के लिये मुश्किलें पैदा कर सकती है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद सिंह रावत को अपना चार साल का कार्यकाल पूरा करने के चंद दिनों पहले की पद से हटा दिया गया था। रातों-रात हुए बदलाव के बाद तीरथ सिंह रावत को प्रदेश का नया सीएम बनाया गया था। त्रिवेंद सिंह के इस्तीफे को लेकर तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे थे मगर खुद उन्होंने इस बारे में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। पूर्व सीएम ने इस्तीफा दिलाये जाने का कारण दिल्ली जाकर पूछने की बात कह पत्रकारों को टाल दिया था।

अपने निर्वाचन क्षेत्र में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद सिंह रावत ने इस्तीफे को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी और भाजपा संगठन को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। मीडिया से वार्ता करतेे हुए पूर्व सीएम ने कहा कि उन्हें नहीं पता, उन्हें क्यों हटाया गया है। इसके बाद त्रिवेंद सिंह ने कहा, ऐसा लगता है कि उनके खिलाफ साजिश रची गयी थी।

खुद को सीएम पद से हटाए जाने को साजिश बताकर पूर्व सीएम ने पार्टी संगठन पर निशाना साधा है। गौरतलब है कि इससे पहले वे पत्रकारों के सवाल पर सिर्फ इतना कहते थे कि अगर मेरे इस्तीफे की वजह जानने है तो आपको दिल्ली जाना होगा। त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान से जाहिर हो रहा है कि उनको सीएम पद से हटाये जाने के बाद पार्टी में गुटबाजी तेज हो रही है। गौरतलब है कि पूर्व सीएम के खिलाफ पार्टी विधायकों ने मोर्चा खोला हुआ था। त्रिवेंद सिंह रावत ने खुद दिल्ली जाकर वरिष्ठ नेताओं के समक्ष अपना पक्ष रखा था। मगर संगठन उनकी दलीलों से संतुष्ट नहीं हुआ और त्रिवेंद सिंह रावत को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...