पीएम मोदी ने छुए कार्यकर्ता के पैर, भाजपा ने ट्विट किया वीडियो

उत्तराखंडपीएम मोदी ने छुए कार्यकर्ता के पैर, भाजपा ने ट्विट किया वीडियो

Date:


पीएम मोदी ने छुए कार्यकर्ता के पैर, भाजपा ने ट्विट किया वीडियो

–कहा, भाजपा सुसंस्कृत संगठन, कार्यकर्ताओं में एक-दूसरे के प्रति समान संस्कार का भाव

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मियां तेजी पर हैं और राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के बाण चला रहे हैं। इसी बीच एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सभी को हतप्रभ कर दिया। पश्चिम बंगाल की रैली को संबोधित करने आये पीएम मोदी ने मंच पर पैर छूने आये कार्यकर्ता के पैर छू लिये। इस वीडियो को भाजपा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए इसे संस्कार का भाव बताया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली को संबोधित किया। चुनावी तनातनी के माहौल में एक दृश्य ऐसा सामने आया जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। दरअसल बुधवार को बंगाल के कांथी में एक चुनावी रैली के मंच पर पीएम मोदी के पहुंचते ही एक कार्यकर्ता ने आगे बढ़कर उनके पैर छू लिये। इसके बाद पीएम मोदी ने भी पलटकर कार्यकर्ता के पैर छू लिये। यह नजारा देखकर लोग हतप्रभ रह गये और काफी समय तक उनके समझ ही नहीं आया कि यह हुुआ क्या है

भाजपा ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, भाजपा एक ऐसा सुसंस्कृत संगठन है, जहां कार्यकर्ताओं में एक-दूसरे के प्रति समान संस्कार का भाव रहता है। पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली के दौरान मंच पर जब एक भाजपा कार्यकर्ता पैर छूने आया, तो पीएम नरेंद्र मोदी ने भी पैर छूकर कार्यकर्ता का अभिवादन किया। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने संसद में प्रवेश करने से पहले उसके द्वार को साष्टांग प्रणाम कर एक उदाहरण पेश किया था। अब पीएम का मंच से कार्यकर्ता का पैर छूना जहां कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर रहा है वहीं पीएम की विनम्रता को भी दर्शा रहा है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की सभी 294 सीटों पर 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पश्चिम बंगाल में मतदान 27 मार्च, एक अप्रैल, छह अप्रैल, दस अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि मतों की गिनती दो मई को होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...