हल्दी की रस्म पर मौत का तांड़व,कुए में एक—एककर समा गई 22 जिंदगियां,9 को बचाया

उत्तर प्रदेशहल्दी की रस्म पर मौत का तांड़व,कुए में एक—एककर समा गई 22...

Date:


हल्दी की रस्म पर मौत का तांड़व,कुए में एक—एककर समा गई 22 जिंदगियां,9 को बचाया

कुशीनगर। कुशीनगर में बड़ा हादसा – जिले में नोरंगिया नाथा के अंतगर्त नारंगिया गांव में एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें शादी ब्या की रस्म की खुशियां मातम में बदल गई। हल्दी की रम्स पर मौत ने ऐसा तांडव किया कि कुएं मे एक—एककर 22 महिलाएं और युवतियां समा गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जिले से फायरब्रिगेड की गाड़ियों को मंगवाकर उसकी सीढी को नीचे उतारा और फिर करीब 9 महिलाओं को बचा लिया गया। मौके पर 13 महिलाओं और बच्चियों की मौत हो गई। शादी में निभाई जाने वाली हल्दी की रस्‍म के लिए बड़ी संख्‍या में महिलाएं और बच्चियां कुएं के पास एकत्र हुई थीं। इसी दौरान अचानक से कुए का स्लैब टूटकर गिर गया। जिससे 22 महिलाएं, युवतियां और कुछ बच्चियां कुएं में जा गिरी। पुलिस ने गांव वालों की मदद से 9 महिलाओं केा तो बचा लिया। लेकिन हादसे में 13 महिलाओं और बच्चियों की मौत हो गई। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। हादसे की सूचना मिलते पर आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। रात होने के चलते राहत एवं बचाव कार्य में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। घटना में मरे महिलाओं और बच्चियों की पहचान हो चुकी है।

Read also: भारत में कोरोना के 30,757 नए मामले, 541 मौतें

नेबुआ नौरंगिया थाने के गांव नौरंगिया के स्कूल टोला में हल्दी की रस्म के दौरान कुएं के स्लैब पर महिलाएं खड़ी थीं। उनके साथ बच्चियां भी थी। महिलाओं के भार से कुंए का स्लैब टूटकर गिर गया। जिससे 22 महिलाएं और बच्चियां कुएं में समा गईं। कुएं में बड़ी संख्‍या में महिलाओं और बच्चियों के गिरने से गांव में चारों ओर कोहराम मच गया। गांव में हर तरफ चीख-पुकार मची। हादसे की जानकारी के बाद बड़ी संख्‍या में आसपास के गांव के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अपने स्तर से बचाव कार्य शुरू किया।

Read also: रायपुर में सड़क हादसे में 5 महिलाओं की मौत

ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने सीढ़ी जोड़कर कुछ महिलाओं को कुंए से बाहर निकाला। हादसे में 13 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। मारने वालों में महिलाएं और बच्चियां हैं। कुएं में गिरीं 9 अन्‍य महिलाओं को किसी तरह से बचा लिया गया। सूचना पाकर मौके पर एडीजी गोरखपुर,कमिश्नर गोरखपुर, डीएम और एसपी भी पहुंचे। कुशीनगर के जिलाधिकारी ने मृतक महिलाओं के परिजनों को चार—चार लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related