उत्तराखंड में मिले 550 कोरोना मरीज, दो संक्रमितों की मौत

उत्तराखंडउत्तराखंड में मिले 550 कोरोना मरीज, दो संक्रमितों की मौत

Date:


उत्तराखंड में मिले 550 कोरोना मरीज, दो संक्रमितों की मौत

राजधानी देहरादून में 221 नये कोरोना मरीज मिले
1,02,264 हो गयी प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या

देहरादून। रविवार को उत्तराखंड में 550 नये कोरोना मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया। कोरोना संक्रमण का तेज होते प्रसार को रोकना प्रशासन के काबू से बाहर दिख रहा है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राजधानी देहरादून में रविवार को भी 221 नये कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं गड़बड़ियों की संभावनाओ को देखते हुए फिलहाल टीकाकरण के लिए हेल्थ और फ्रंट लाइन वर्कर के पंजीकरण पर रोक लगा दी गयी हैै।

कोरोना संक्रमण से जुझ रहे उत्तराखंड में रविवार को हुए कोरोना विस्फोट ने शासन-प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं। रविवार को जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार राजधानी देहरादून में सर्वाधिक 221 कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं कुंभ नगरी हरिद्वार में भी कोरोना संक्रमण से जुझ रहा है और रविवार को यहां 173 कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप मच गया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, नैनीताल में 55, ऊधमसिंह नगर में 23, टिहरी में 17, पौड़ी में 14, अल्मोड़ा में 14, उत्तरकाशी जिले में 9, बागेश्वर में 8, चम्पावत में 8, पिथौरागढ़ में 5, चमोली में 2, रुद्रप्रयाग में 1 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। रविवार को मिले 550 नये संक्रमितों को मिलाकर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 1,02,264 हो गयी है। वहीं आज दो संक्रमितों की मौत भी हुई है।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की दर तेजी से बढ़ती जा रही है। वहीं रिकवरी रेट नीचे आ रहा है। कुंभ मेला के दौरान देश भर से श्रद्धालु उत्तराखंड मेें आ रहे हैं जिनसे कोरोना संक्रमण का प्रसार तेज होने की आशंका बढ़ रही हेै। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये स्वास्थ्य विभाग के प्रयास भी नाकाम साबित हो रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...