देहरादून और हरिद्वार बने कोरोना के हाॅटस्पाॅट

उत्तराखंडदेहरादून और हरिद्वार बने कोरोना के हाॅटस्पाॅट

Date:


देहरादून और हरिद्वार बने कोरोना के हाॅटस्पाॅट

  • देहरादून में 335, हरिद्वार में 229 नये कोरोना मरीज मिले
  • उत्तराखंड में शुक्रवार को मिले 747 संक्रमित, 5 मरीजों की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में देहरादून और हरिद्वार कोरोना के हाॅटस्पाॅट बन गये हैं। शुक्रवार को देहरादून में 335, हरिद्वार में 229 नये कोरोना मरीज मिले हैं। राजधानी और कुंभ नगरी में पर्यटकों का आवागमन सर्वाधित होने के कारण सरकार और स्थानीय प्रशासन के चिंताएं बढ़ गयीं हैं। आज राज्य में कोरोना के 748 नये संक्रमित मिले हैं और राज्य में कुल कोरोना पाॅजिटिव केस 106246 हो गये हैं। वहीं आज 5 मरीजों की मौत हो जाने के बाद राज्य में संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1749 हो गया है।

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में 335, हरिद्वार में 229, नैनीताल में 11, पौड़ी में 30, पिथौरागढ़ में 8, टिहरी में 18, यूएसनगर में 73, उत्तरकाशी में दो नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। राज्य में कुल कोरोना पाॅजिटिव केस 106246 और संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 1749 हो गयी है। आज 327 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किये जाने के बाद राज्य में कोरोना से मुक्ति पाने वालों की संख्या 97327 हो गयी है। वहीं राज्य में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 42 हो गयी है। संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देहरादून में अब 25 कंटेनमेंट जोन बनाये जा चुके हैं। इनके अलावा हरिद्वार में 6, नैनीताल में 10 और टिहरी जिले में एक कंटेंनमेंट जोन बनाया गया है।

एसएसपी तृप्ति भट्ट पाॅजिटिव, प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप
टिहरी गढ़वाल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट की ट्रू नाॅट मशीन में कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने से प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल एसएसपी तृप्ति भट्ट घनसाली क्षेत्र के हुलानाखाल में आयोजित राम कथा में शामिल हुई थी। कथा में सीएम तीरथ सिंह रावत, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, काबीना मंत्री सुबोध उनियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, टिहरी विधायक डा धन सिंह नेगी भी मौजूद थे। उनके संपर्क में आई जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव आइसोलेशन में चली गई हैं। वहीं एसएसपी और डीएम के संपर्क में आने वाले अधिकारियों और नेताओें में हड़कंप मचा हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related