तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम पर ‘द बिग बुल’ लीक!

बॉलीवुडतमिलरॉकर्स, टेलीग्राम पर ‘द बिग बुल’ लीक!

Date:


तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम पर ‘द बिग बुल’ लीक!

अभिषेक बच्चन लगातार अपनी फिल्म द बिद बुल को लेकर चर्चा में चल रहीं हैं। हर्षद मेहता की जिंदगी के एक कारनामें पर बनी ये फिल्म काफी शानदार है और इसको लेकर लोग काफी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। लेकिन इस फिल्म से एक जो खबर सामने आ रही है वो फिल्ममेकर्स के लिए काफी ज्यादा परेशान करने वाली है।

खबर है कि फिल्म के रिलीज होते ही अभिषेक बच्चन की ये धमाकेदार फिल्म लीक हो चुकी है। मशहूर पाइरेसी वेबसाइट तमिलरॉकर्स और टेलीग्राम पर ये फिल्म लीक हो चुकी है।

ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी फिल्म के रिलीज के बाद वो तुरंत लीक हो गई हो बल्कि इसके पहले भी ऐसा हो चुका है। अदालती कार्रवाई के बावजूद पायरेसी रुकने का नाम नहीं ले रही है।

इस फिल्म के अभिषेक बच्चन ने काफी ज्यादा मेहनत की है और अपना लुक पूरी तरह से बदला था। भारत के सबसे बड़े स्कैम पर बनी इस फिल्म को लेकर काफी पसंद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन की ये धमाकेदार फिल्म थिएटर्स में नहीं बल्कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। हालांकि लोग इस फिल्म को लेकर मिले जुले रिएक्शन्स दे रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि अभिषेक बच्चन को काफी बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related