बुधवार को 109 कोरोना मरीजों नेे गंवा दी जान
76500 हो गयी राज्य में एक्टिव केसों की संख्या
देहरादून। लाॅकडाउन, नाइट कफ्र्यू और आयोजनों पर तमाम बंदिशों के बावजूद उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को भी कोरोना का कोप जारी रहा और राज्य मेें 7749 नये कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 109 संक्रमितों की जिंदगी कोरोना ने छीन ली। राज्य में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या भी बढ़कर 75500 हो गयी है।
बुधवार को स्वास्थ विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 7749 नये कोरोना मरीज मिलने के बाद कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 264683 हो गई। आज 109 मरीजों की मौत हो जाने के बाद कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 4123 हो गया। प्रदेश में संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के साथ स्वास्थ सेवाओं की कमी सामने आने लगी है। कोरोना संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती करने के लिये आॅक्सीजन बेड तक नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं आईसीयू और वेंटिलेटर भी पर्याप्त नहीं हो रहे हैं।
उत्तराखंड को मिली 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ऑक्सीजन की कमी होने लगी है। ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन भेजी गयी है। बुधवार को ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए भेजे गये ऑक्सीजन वाहनों को हर्रावाला रेलवे स्टेशन से प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं के विभिन्न स्थानों के लिए रवाना किया गया। सीएम तीरथ सिंह रावत ने ऑक्सीजन वाहनों को रवाना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री पीयूष गोयल का आभार करते हुए कहा कि केंद्र द्वारा भेजी जा रही ऑक्सीजन का लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा।
पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की हालत स्थिर
संस्थान एम्स, ऋषिकेश में भर्ती पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का स्वास्थ्य स्थिर बना हुआ है। उन्हें कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की ओर से बताया गया की सुंदरलाल बहुगुणा का सेचुरेशन लेवल 97 प्रतिशत हो गया है। फिलहाल वह पांच लीटर ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उन्हें एनआरबीएम मास्क द्वारा ऑक्सीजन दी जा रही है। एम्स के चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रख रहे हैं।

