उत्तराखंड में कोरोना थमा, मौत बनी हुई है चिंता

उत्तराखंडउत्तराखंड में कोरोना थमा, मौत बनी हुई है चिंता

Date:


उत्तराखंड में कोरोना थमा, मौत बनी हुई है चिंता

सोमवार को राज्ये में मिले 2071 नये कोरोना मरीज
95 कोरोना संक्रमितों के जान गंवाने से चिंता कायम

देहरादून। कोरोना संक्रमण से उत्तजराखंड को राहत मिलती जा रही है मगर राज्य में संक्रमण से हो रही मौतें अब भी चिंता का कारण बनी हुई है। सोमवार को राज्यत में कोरोना के 2071 नये कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं आज 95 संक्रमितों ने कोरोना से जान गंवाई है। राहत की बात यह है कि आज मिले कोरोना मरीजों के मुकाबले 3.4 गुना अधिक मरीजों ने कोरोना को मात दी है। मैदानी इलाकों में कोरोना संक्रमण कम होने के बावजूद पर्वतीय इलाकों में कोरोना पैर पसार रहा है जो स्वाहस्थ् विभाग के लिये चिंता का कारण बना हुआ है।

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार देहरादून जिले में 423 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा ऊधमसिंह नगर में 355, हरिद्वार में 264, नैनीताल में 223, चमोली में 175, पौड़ी में 164, रुद्रप्रयाग में 114, उत्तरकाशी में 85, अल्मोड़ा में 82, पिथौरागढ़ में 64, चंपावत में 42, टिहरी में 48, बागेश्वर जिले में 32 संक्रमित मिले हैं। वहीं आज राज्ये में मिले2071 नये संक्रमितों के मुकाबले 7051 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। एक्टिव केसों की संख्याक अब 49579 हो गयी है। राज्ये में कोरोना से रिकवरी दर 80.69 प्रतिशत और संक्रमण दर 6.94 हो गयी है।

कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया,बाजार के समय में बदलाव
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को एक जून तक बढ़ा दिया गया है। अब बाजार सुबह 8 बजे 11 बजे तक खोला जा सकेगा। पू्र्व की तरह आवश्यक सेवाओं दूध, मीट-मछली, फल, सब्जी की दुकानें खोली जा सकेंगी। राशन और किराने की दुकान 28 मई को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तक खुलेंगी। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्ये में कोरोना संक्रमण के मामले कम हुए हैं, लेकिन अब भी जो संख्या है वह कम नहीं है। इसलिए सरकार ने कर्फ्यू को बरकरार रखने का निर्णय किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related