नड्डा ने राहुल से कहा, देश तो मजबूत हो गया मगर आप कमजोर हो गये

उत्तराखंडनड्डा ने राहुल से कहा, देश तो मजबूत हो गया मगर आप...

Date:


नड्डा ने राहुल से कहा, देश तो मजबूत हो गया मगर आप कमजोर हो गये

  • भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिखाई विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी

हरिद्वार। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिये भाजपा के चुनावी अभियान के अंतर्गत आज हरिद्वार से विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ करते हुए कहा कि केदारनाथ पुनः निर्माण, चार धाम ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट, वन रैंक वन पेंशन, आर्मी सुरक्षा आदि के मुद्दे उठाते हुए उत्तराखंड की जनता को लुभाने का प्रयास किया।

Read also: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले की 20 वीं बरसी : पीएम नरेंद्र मोदी ने शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

भाजपा ने आज धर्मनगरी हरिद्वार से मिशन 60 प्लस का आगाज किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में पूजा-पाठ और शंख ध्वनि के साथ विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी के बयान को लेकर कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि सुरक्षा का सामान खरीदने से देश मजबूत नहीं होता। जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि देश तो मजबूत हो गया है मगर आप कमजोर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को उत्तराखंड में हो रहा विकास नहीं दिखता है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ पुनर्निर्माण, चार धाम ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट, वन रैंक वन पेंशन और आर्मी सुरक्षा को मजबूत कर उत्तराखंड में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है। नड्डा ने बताया कि हरिद्वार से शुरू हुई विजय संकल्प यात्रा गढ़वाल मंडल में जनता के बीच जाएगी। यात्रा के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता जगह-जगह पर जनता को संबोधित करेंगे।

Read also: पीएम नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ की बैठक, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बैठक में रहे मौजूद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कौशिक ने बताया कि उत्तराखंड में 18 दिसंबर से 5 जनवरी 2022 तक विजय संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा गढ़वाल मंडल में 2660 और कुमाऊं मंडल में 1890 किलोमीटर और कुल 4500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। लोगों के सुझाव से पार्टी का संकल्प पत्र तैयार करने के लिए प्रत्येक शक्ति केंद्र पर सुझाव पेटी रखी जाएगी। विजय संकल्प यात्रा के दौरान एलईडी रथों पर रखी गयी सुझाव पेटी में लोग अपने सुझाव लिख कर डाल सकते हैं। मदन कौशिक ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले साढे 4 साल में एक लाख करोड़ रुपए की योजनाएं उत्तराखंड को दी हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदेश की जनता तक पहुंचाने के लिए ही विजय संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एलईडी रथों को भेजकर केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा जनता के बीच रखा जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related