लोगों का ध्यान भटकाने में माहिर हैं सीएम और पीएम

उत्तर प्रदेशलोगों का ध्यान भटकाने में माहिर हैं सीएम और पीएम

Date:


लोगों का ध्यान भटकाने में माहिर हैं सीएम और पीएम

  • राहुल गांधी ने कहा, बेरोजगारी पर नहीं बोलते सीएम और पीएम

अमेठी। प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी तो लोगों का ध्यान भटकाने में माहिर हैं। कभी पीएम गंगा नदी में स्नान करेंगे तो कभी केदारनाथ चले जाएंगे। कभी हाईवे पर हवाई जहाज लैंड करा दिया जायेगा। लेकिन बेरोजगारी और महंगाई पर ना तो यूपी के सीएम बोलते हैं और ना ही देश के पीएम। यह कहना है कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी का जो आज कांग्रेस की प्रतिज्ञा पदयात्रा में शामिल होने के लिये अमेठी पहुंचे थे। यात्रा से पूर्व राहुल गांधी ने पीएम मोदी और यूपी की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला।

Read also: यूपी : सीएम योगी आज कानपुर मेट्रो के ट्रायल रन को दिखाएंगे हरी झंडी

आज अमेठी के जगदीशपुर के रामलीला मैदान से कांग्रेस की प्रतिज्ञा पदयात्रा में राहुल गांधी अपनी बड़ी बहन और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ हुए शामिल हुए। इस यात्रा का उद्देश्य अमेठी की पांच विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के लिए समर्थन जुटाना है।

अमेठी की जनता से अपनापन जताते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अमेठी मेरा घर है और यहां मेरे परिवार के लोग रहते हैं। मेरे और अमेठी के पारिवारिक संबंधों को कोई नहीं तोड़ सकता। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश को 2-3 पूंजीपतियों मित्रों के हवाले कर देने वाले पीएम मोदी तीन काले कृषि कानून लाए। लेकिन एक साल के बाद ही पीएम माफी मांगते हैं और कानून वापस ले लेते हैं।

Read also: यूपी में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष ने सीएम योगी को लिखा पत्र

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम की कमजोरी के कारण ही आज चीनी सेना लद्दाख में हिंदुस्तानी क्षेत्र में बैठेगी। सिर्फ 30 सेकंड तक चलने वाला पीएम मोदी का भाषण मीडिया पर 6 महीने तक चलता है। क्योंकि पीएम की पाॅलिसी है हम दो हमारे दो इसलिये सब उनके साथ हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related