होटलों में पर्यटकों के लिए बुलाईं जाती थी Call Girls,खुला राज तो हैरान हुई पुलिस

उत्तराखंडहोटलों में पर्यटकों के लिए बुलाईं जाती थी Call Girls,खुला राज तो...

Date:

नैनीताल। नैनीताल के होटलों में पर्यटकों के लिए कॉल गर्ल्स को आन डिमांड बुलाया जाता था। इसकी जानकारी हालांकि पुलिस को नहीं थी। लेकिन एक घटना ने पूरा राज खोल दिया और राज खुला तो पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस मामले की तह तक गई तो पता चला नैनीताल के कई होटलों में दिल्ली और नोएडा से कॉल गर्ल्स को बुलाया जाता था।   

ऐसे खुला राज :—

नैनीताल-भवाली मार्ग पर गत तीन अप्रैल को एक युवक से कार लूट का मामले ने इस कॉलगर्ल प्रकरण को उजागर कर दिया। इस मामले की शुरूआती जांच में खुलासा हुआ कि नैनीताल में होटल का कारोबार कर रहे दोस्तों ने पर्यटकों के लिए कॉल गर्ल्स मंगाई थी। एजेंट ने पैसे तो ले लिए लेकिन उसने कॉल गर्ल्स भेजने से मना किया तो एजेंट को सबक सिखाने के लिए लूट की योजना बनना डाली। 

Read also: कोरोना के XE Variant पर मचे तहलके के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान- देश में XE वेरिएंट होने का कोई सबूत नहीं…

नोएडा निवासी मोहित ने थाना तल्लीताल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कार लूट का जिक्र किया था। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने काठगोदाम निवासी युवक अभिलेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में पता चला कि कार लूट कांड के तार देह व्यापार से जुड़े हैं। गिरफ्तार युवक व उसके साथी नैनीताल में होटल चलाते हैं। एजेंट से पर्यटकों के लिए कॉल गर्ल्स मंगाते थे। इस बार उन्होंने एजेंट को एडवांस दिया लेकिन एजेंट ने कॉल गर्ल्स भेजने से मना कर दिया। इससे नाराज दोस्तों ने एजेंट को फंसाने के लिए ही लूट का नाटक रचा। सीओ संदीप नेगी ने कहा कि युवक एजेंट से कॉल गर्ल्स मंगवाते थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...