बैसाखी स्नान को लेकर दो दिन शहर रहेगा No entry, जानें Parking प्लान का हाल

उत्तराखंडबैसाखी स्नान को लेकर दो दिन शहर रहेगा No entry, जानें Parking प्लान...

Date:

हरिद्वार। गंगा में बैसाखी स्नान और ऋषिकुल में शुरू सद्भावना सम्मेलन को लेकर यातायात पुलिस ने दो दिन के लिए यातायात प्लान जारी किया है। इन दो दिन यानी बुधवार और गुरुवार को हरिद्वार में नो एंट्री और पार्किंग प्लान जारी रहेगा। इसके चलते वाहन चालक शहर में रूट प्लान देखकर सड़क पर निकलें। बिना रूट प्लान देखे  निकलने पर जाम में भी फंस सकते हैं। आज बुधवार 13 की आधी रात  और गुरुवार 14 अप्रैल को आधी रात भारी वाहन हरिद्वार में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

Read also: जम्मू-कश्मीर में अगले 48 घंटों में हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना

14 अप्रैल गुरुवार को बैसाखी और मेष संक्रांति के पर्व स्नान के मौके पर दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों और सद्भावना सम्मेलन में भाग लेने आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था पुलिस प्रशासन द्वारा की गई है। जिन स्थानों के लिए वाहन प्रतिबंधित किये गए हैं उनके बारे में जानकारी दी गयी  है। आज 13 अप्रैल की सुबह से रात 10 बजे और 14 अप्रैल की सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

ऐसा रहेगा ट्रैफिक प्लान

दिल्ली  से आने वाले वाहनों को खड्डा पार्किंग, रोडीबेलवाला दीनदयाल पार्किंग व पंतद्वीप पार्किंग में पार्किंग दी गयी है। इसके अलावा वाहनों को चमगादड़ टापू में भी पार्क करवाया जाएगा। इसके अलावा रोड़ीबेलवाला, चंडी चौक से वाहनों को शंकराचार्य चौक की ओर डायवर्ट कर हरिराम इंटर कालेज मैदान में पार्क करवाया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related