देहरादून। पश्चिमी उप्र के नामी शिक्षण संस्थानों में पैर पसारने के बाद अब कोरोना संक्रमण ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के नामी पब्लिक स्कूलों में हमला कर दिया है। इससे राजधानी के अन्य शिक्षण संस्थानों पर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। राजधानी के नामी स्कूल द दून के एक छात्र को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। छात्र के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर शिक्षा विभाग से लेकर स्वास्थ्य महकमा तक सतर्क हो गया है।
Also Read : Uttarakhand News : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 1139 लावारिस आत्माओं को मिली गंगा की गोद
बता दें कि यह पहला मौका है जबकि किसी पब्लिक स्कूल में कोरोना संक्रमण पाया गया है। देहरादून सीएमओ डा. मनोज उप्रेती ने कहा कि स्कूल परिसर को सैनिटाइज करवाने के बाद दो दिन तक बाहरी लोग के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं कोरोना संक्रमित पाए गए छात्र के संपर्क में आने वाले छात्रों और शिक्षकों को कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
Also Read : Uttarakhand News : चम्पावत उपचुनाव – सीएम धामी के सामने होगी भुवन कापड़ी की रणनीति, बढ़ सकती है मुश्किलें
वहीं एक अन्य स्कूल कारमन में एक शिक्षक कोरोना पाजिटिव पाया गया है। कारमन स्कूल डालनवाला क्षेत्र में स्थित है। स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिसके बार शिक्षक को घर में होम क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है। वहीं कारमन स्कूल में के इस शिक्षक के संपर्क में जो भी आया उसको भी कोरोना जांच के लिए कहा है।
पूरे स्कूल परिसर को सैनिटाइज कर दिया गया है। दो दिन के लिए बाहरी लोग के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इससे पहले ब्राइटलैंड्स स्कूल में एक छात्रा को कोरोना हुआ था। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11 नए मामले मिले हैं। प्रदेश में सक्रिय केसों की संख्या 73 है। प्रदेश में सबसे अधिक मामले देहरादून में 40 और हरिद्वार में 24 हैं।

