Gujarati Chunavi Dangal- हार्दिक को कांग्रेस से अभी उम्मीद

गुजरात चुनावGujarati Chunavi Dangal- हार्दिक को कांग्रेस से अभी उम्मीद

Date:

Gujarati Chunavi Dangal- कांग्रेस से मनमुटाव और भाजपा में जाने की खबरों के बीच आज हार्दिक पटेल ने सुबह ट्वीट के ज़रिये इस बात को फिर याद दिलाया कि वह अभी भी कांग्रेस पार्टी में हैं और उन्हें उम्मीद है कि मौजूदा विवादों का कांग्रेस आला कमान ज़रूर हल निकलेगी। हार्दिक के इस ट्वीट से ज़ाहिर होता है कि हार्दिक के लिए कांग्रेस पार्टी में अभी सबकुछ ख़त्म नहीं हुआ है। 

Also Read : Gujarat News : गुजरात में कांग्रेस को झटका दे सकते हैं हार्दिक पटेल

हार्दिक ने अपने ट्वीट में यह आरोप भी लगाया कि कुछ लोग नहीं चाहते कि वह कांग्रेस पार्टी में बने रहें और तरह तरह की अफवाहें फैला कर यह हार्दिक का हौसला तोड़ना चाहते हैं. दरअसल हार्दिक ने यह बातें इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में कही थी जिसकी कटिंग भी उन्होंने अपने ट्वीट के साथ ही पोस्ट की.  इससे पहले कल हार्दिक ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं जिसमें गुजरात युवक कांग्रेस के तत्वधान में तापी ज़िले में आयोजित युवा स्वाभिमान सम्मेलन को वह सम्बोधित कर रहे थे। तस्वीरों में इनके साथ युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी श्रीनिवास भी थे। हार्दिक ने लिखा था कि मैं युवाओं की शक्ति और इसकी चिंता को समझता हूँ क्योंकि मैं युवा हूँ। इसके अलावा उन्होंने राहुल गाँधी के बेरोज़गारी पर किये गए एक ट्वीट को रीट्वीट किया था। 

Also Read : Gujarat Chunavi Dangal – हार्दिक ने कांग्रेस छोड़ने का दिया पुख़्ता इशारा

अब सवाल यह है हार्दिक के इस बदलाव का क्या नतीजा निकाला जाय. क्या नरेश पटेल का कांग्रेस से तालमेल नहीं हुआ? क्या हार्दिक को यह बात पता चल चुकी है, क्योंकि पिछले दिनों से गुजरात की ख़बरों पर नज़र दौड़ाएं तो नरेश पटेल कांग्रेस से दूरी बनाते नज़र आ रहे हैं. कम से कम इतना तो कहा ही जा सकता है कि नरेश पटेल की बात किसी फाइनल स्टेज पर नहीं पहुँच पायी है. हालाँकि हार्दिक पटेल ने सारे विवादों के बीच भी कांग्रेस छोड़ने की बात कभी नहीं की लेकिन इंडियन एक्सप्रेस की कटिंग के साथ आजका उनका ट्वीट ज़ाहिर करता है कि बात अभी पूरी तरह बिगड़ी नहीं है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related