देहरादून। चंपावत उपचुनाव को भाजपा और सीएम पुष्कर सिंह धामी की मुश्किलों को बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने चारों ओर से सियासी तानाबाना बुना है। कांग्रेस ने काफी मंथन के बाद चंपावत विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया। इस घोषित प्रत्याशी का नाम है निर्मला गहतोड़ी। जो कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने उपचुनाव में मैदान में होंगी। चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए गत चार मई को निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी की जा चुकी है।
Also Read : सावधान! fake travel agent के जाल में फंसने से पहले जान ले ये बात
चंपावत उपचुनाव में संभावित प्रत्याशियों द्वारा अब नामांकन पत्र लिए जा रहे हैं। उपचुनाव में भाजपा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम तो पहले से ही तय था। लेकिन इस सीट पर कांग्रेस के पत्ते नहीं खुल रहे थे। कांग्रेस इस चुनाव में किस पर दांव लगाए ये तय नहीं हो पा रहा था। लेकिन अब कांग्रेस ने अपने पत्ते देर रात खोल दिए हैं। चंपावत उपचुनाव में अब कांग्रेस की प्रत्याशी होगी निर्मला गहतोड़ी। कांग्रेस ने निर्मला को मैदान में उतारकर महिला प्रत्याशी दांव खोला है।
शुक्रवार को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने चंपावत विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए औपचारिक तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम की घोषणा की थी। इसके बाद में पार्टी राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इसकी जानकारी दी थी। मुख्यमंत्री धामी सोमवार यानी नौ मई को अपना पर्चा दाखिल करेंगे। इस दौरान भाजपा के दिग्गज भी उनके साथ मौजूद रहेंगें। बताया जाता है कि नामांकन के बाद उसी दिन प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में भाजपा एक चुनावी सभा करेगी। वहीं दूसरी ओर निर्मला गहतोड़ी के नाम की घोषणा होने के बाद कांग्रेसी भी चंपावत में सक्रिय हो गए हैं। चंपावत के उपचुनाव की कमान कांग्रेसी दिग्गजों ने अपने हाथ में ले ली है।
Also Read : Uttarakhand News : चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जारी की हेल्थ एडवाइजरी, ऐसे बरते सतर्कता

