Health: अगर है खून की कमी, तो इन चीजों के सेवन से होगी दूर

हेल्थHealth: अगर है खून की कमी, तो इन चीजों के सेवन से...

Date:

जैसे ही शरीर के लिये खाना जरुरी है, वैसे ही शरीर के लिये पर्याप्त मात्रा में रक्त भी होना जरूरी है। वहीं शरीर में सभी अंग रक्त के माध्यम से ही अच्छी तरह काम करते हैं, साथ ही खून से ही शरीर में आक्सीजन और पोषकता पहुँचती है। इसके साथ ही किन्हीं कारणोंवश शरीर में रक्त की कमी होने लगती है, जिससे शरीर में बीमारियों का जन्म होने लगता है, ऐसे में कुछ चीजों के सेवन से हम इस स्थिति से बच सकते हैं। 

विटामिन-C वाली चीजें है बेहतर पूरक, आज से ही करें सेवन
विटामिन-C और साइट्रस वाली चीजों के सेवन से शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है, वहीं विटामिन-C शरीर में अवशोषण को बढ़ाता है। वहीं अगर विटामिन-C पाये जाने वाले फलों की बात करें तो इनमें संतरे और नींबू जैसे फल शामिल है, इनमें प्रचुर मात्रा में विटामिन-C पाया जाता है, इसके साथ ही शरीर में रक्त को बढ़ाने के लिये आप पत्तेदार साग, खरबूजे, कीवी, अंगूर आदि का सेवन भी कर सकते हैं। 

रक्त बढ़ाने में कारगर है पालक- 
पालक का प्रयोग एनीमिया बीमारी को दूर करने के लिये किया जाता है, इसमें वह सभी गुण पाये जाते हैं जो खून की कमी को दूर करते हैं। इसके साथ ही पत्तेदार साग और सब्जियां आयरन का भी अच्छा स्रोत माने गये हैं, साथ ही पालक शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी को भी दूर करती है।

 माँस भी है अत्यंत लाभदायक, इन का करें सेवन 
खून की कमी को आप माँस खाकर भी दूर कर सकते हैं, जिनमें से मछली और मुर्गे का माँस खाने की सलाह दी जाती है। वहीं एक रिसर्च के अनुसार मांसाहारी लोंगो में आयरन की कमी नहीं पायी जाती है, विशेष रूप से वह लोग जो रेड मीट का सेवन करते हैं।

दूसरी तरफ एनीमिया की समस्या होने पर रेड मीट खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन इसको बहुत मात्रा में नहीं खाना चाहिये।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...