Uttarakhand Police Recruitment : उत्तराखंड पुलिस की सीधी भर्ती 15 मई से लेकिन इन तीन जिलों में एक माह बाद शुरू होगी भर्ती

उत्तराखंडUttarakhand Police Recruitment : उत्तराखंड पुलिस की सीधी भर्ती 15 मई से...

Date:

Uttarakhand Police Recruitment देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की 15 मई से होने वाली पुलिस भर्ती में 3 जिलों को भर्ती को फिलहाल ताल दिया गया है। अब इन 3 जिलों में 15 मई की जगह 15 जून से भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। दरअसल उत्तराखंड में चल रही चार धाम यात्रा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में अब 15 जून से पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। 

Also Read :  Uttarakhand News : हरिद्वार सहित सात स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड पर प्रशासन

आपको बता दें कि उत्तराखंड पुलिस ने आरक्षी संवर्ग के लिए 1521 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। यह प्रक्रिया अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से चलाई जा रही है। प्रदेशभर के तकरीबन 260000 अभ्यर्थियों ने इन पदों पर आवेदन किया है। फिलहाल 15 मई से उत्तराखंड में पुलिस भर्ती प्रक्रिया की पहले चरण की शुरुआत की जानी थी। जिसमें फिजिकल टेस्ट लिया जाना था। उत्तराखंड पुलिस ने चार धाम यात्रा में इन 3 जिलों में यात्रियों के भारी दबाव के चलते यहां प्रक्रिया को 1 महीने देर से शुरू करने के लिए आयोग से सिफारिश की है। हालांकि बाकी जिलों में पुलिस भर्ती प्रक्रिया 15 मई से ही शुरू की जाएगी।

 उत्तराखंड पुलिस के आईजी कार्मिक में एपी अंशुमान ने बताया कि राज्य में चार धाम यात्रा प्रारंभ हो चुकी है। यात्रा मार्गों पर पुलिस व्यवस्थाओं में तैनात है। ऐसे में फिजिकल टेस्ट के लिए एक महीना एक्स्ट्रा समय लिया गया है। जिसको लेकर आयोग को पत्र भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन 3 जिलों के उम्मीदवारों को आयोग तिथि के हिसाब से प्रवेश पत्र जारी करेगा।

Also Read :  Uttarakhand News : दो साल बाद आज मंत्रोच्चारण के बीच खुले बदरीनाथ के कपाट, पहली पूजा PM Modi के नाम

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related