Health: अच्छी सेहत के लिये इन आदतों को करें शामिल, एक दम रहेंगे तंदुरुस्त

हेल्थHealth: अच्छी सेहत के लिये इन आदतों को करें शामिल, एक दम...

Date:

आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में बीमारियों का संग आम हो गया है, जहाँ पूरे दिन की व्यस्तता लोगों को थकावट के साथ-साथ बीमारियों को भी देती है। वहीं जिन लोंगो की दिनचर्या नियमित और संयमित रहती है, वह लोग बीमारियों से दूर रहते हैं और पूरा दिन एनर्जी से भी भरे रहते हैं। वहीं आप भी अपनी आदतों में बदलाव करके अपने स्वास्थ्य का बेहतर ख्याल रख सकते हैं, आइए जानते हैं ऐसी कुछ आदतों के बारें में। 

अच्छी सेहत के लिये, अच्छी नींद है जरूरी- 
एक स्वस्थ शरीर के लिये अच्छी नींद बहुत आवश्यक मानी जाती है, वहीं 7 या 8 घंटे की नींद शरीर के लिये पर्याप्त मानी जाती है। वहीं बेहतर नींद लेने से आपका दिमाग तेजी से काम करता है और स्वास्थ्य भी सही रहता है, ऐसे में बेहतर नींद लेने का प्रयास करें। 

दूसरों को सीखें माफ करना, मन नहीं रहेगा अशांत- 
जीवन में छोटी छोटी घटनाओं के लिये लोंगो को माफ करना सीखिए, जिससे आप तनाव में नहीं रहेंगे। दूसरी तरफ आप अगर माफ करना नहीं सीखते हैं तो इससे आप अंदर ही अंदर तनाव महसूस करेंगे, वहीं माफ करने से आप परेशानियों से स्वतंत्रता महसूस करेंगे। 

खाये पौष्टिक भोजन, इन्हें करें शामिल- 
आप अपनी बेहतर लाइफ के लिये पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन को अपनी डाइट में शामिल करें, वहीं आपके आहार में विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट, इलेक्ट्रॉलिएस की भरपूर मात्रा होनी चाहिये। जिसके लिये मिल्क शेक, प्रोटीन शेक, हरी सब्जियां, दही, पनीर आदि को शामिल कर सकते हैं। 

व्यायाम को दें प्राथमिकता, स्वास्थ्य रहेगा सही-
अपने शरीर को फिट रखने के लिये आपको व्यायाम का साथ रखना चाहिये, क्योंकि आप व्यायाम के जरिये शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रह सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related