देहरादून। प्रदेश में अब कांग्रेस कुछ महीनों के बाद अपने नए रूप में दिखाई देगी। इसके तहत प्रदेश में कांग्रेस की नई कमेटियों का गठन किया जाएगा। जिसमें युवाओं को नेतृत्व की कमान सौंपी जाएगी। इसमें 50 साल से कम कांग्रेसी नेताओं को प्रदेश में अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उत्तराखंड में ब्लाक स्तर से जिला और प्रदेश तक बनने वाली नई कमेटी में युवाओं की धमक रहेगी। आने वाले महीनों में इन नई कमेटियों का गठन कर दिया जाएगा और ये अपने पूर्ण अस्तित्व में आ जाएंगी।
Also Read : Uttarakhand News : उत्तराखंड में APP का मुख्यमंत्री चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल ने दिया इस्तीफा
उदयपुर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर में कांग्रेस ने पार्टी में युवाओं को नेतृत्व देने की जो बात कही थी। इस पर अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने काम शुरू कर दिया है। प्रदेश में बुरे दिन से गुजर रही कांग्रेस के लिए अच्छी बात है कि सांगठनिक स्तर पर यह परिवर्तन निचले स्तर से किया जाएगा। उत्तराखंड में कांग्रेस के सभी संगठनों में नए सिरे से बदलाव की शुरूआत शुरू हो चुकी है। जिसके तहत इस माह ब्लाक स्तरीय सदस्य और ब्लाक इकाइयों का गठन किया जाएगा।
इसके बाद जिला स्तर पर इकाइयों के गठन की घोषणा की जाएगी। ब्लाक और जिले के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए नए युवा सदस्यों का चयन किया जाएगा। इसमें युवाओं की संगठन में भागीदारी बढऩा तय माना जा रहा है। यह भी माना जा रहा है कि इस बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी में युवाओं की भागीदारी अधिक रहेगी। हालांकि कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश में तीन महत्वपूर्ण पदों में से दो पर 50 वर्ष से कम आयु वालों को सौंपकर अपने नए फैसले का आगाज कर दिया है। जिसके तहत अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी पार्टी के युवा चेहरे हैं।
इसी के साथ पार्टी के बुजुर्ग नेताओं को संगठन में संतुलन साधते के लिए सरकार और संगठन में लंबा अनुभव रखने वाले पूर्व मंत्री यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। अब कांग्रेस के सभी रिक्त पदों आने वाले दिनों में जल्द ही भरे जाएंगे। माना जा रहा है कि सितंबर तक कांग्रेस का ब्लाक से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन पूरी तरह से खड़ा हो जाएगा।
Also Read : Chardham Yatra 2022 : हर जगह ओवररेटिंग की शिकायत तो कही स्टाल आवंटन में गड़बड़ी
प्रदेश में यह पहला अवसर है। जब पार्टी बड़े क्षत्रपों के दबाव से बाहर निकलकर युवाओं को आगे बढऩे का अवसर दे रही है। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों और महिलाओं में भी युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की तैयारी है। युवाओं की राजनीति को धार देने के लिए उन्हें समय-समय पर उनकों मार्गदर्शन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि पूरी निगरानी के बाद और प्रदर्शन देखकर ही युवाओं की जवाबदेही तय की जाएगी।

