Vigilance Raid: उप्र में सपा सरकार के करीबी इस आईएएस अधिकारी के आवास पर विजिलेंस का छापा

उत्तराखंडVigilance Raid: उप्र में सपा सरकार के करीबी इस आईएएस अधिकारी के...

Date:

देहरादून। उप्र में सपा सरकार के करीबी आईएएस अधिकारी रामविलास यादव के आवासों पर विजिलेंस का छापा लगा है। आईएएस अधिकारी के यहां छापा लगने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। आईएएस अधिकारी राम विलास यादव के देहरादून स्थित तीन आवास और ठिकानों पर आज सुबह विजिलेंस की टीम ने एक साथ छापा मारा। इस छापे का नेतृत्व डीएसपी अनुषा कर रही हैं। वहीं आईएएस रामविलास यादव के लखनऊ स्थित आवास पर एएसपी रेनू लोहनी की टीम छापा मारने के एि पहुंची। जबकि आईएएस यादव के गोरखपुर स्थित आवास पर विजिलेंस के डीएसपी अनिल मनराल ने छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया।

Read also: कांग्रेस ने राजस्थान का रण जीता, तीनों उम्मीदवार कामयाब

बता दें कि पिछले महीने 19 अप्रैल को आईएएस रामविलास यादव के खिलाफ विजिलेंस में मुकदमा दर्ज हुआ था। आईएएस रामविलास यादव पर देहरादून और लखनऊ में आय से अधिक संपत्ति जुटाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आईएएस राम विलास यादव सपा सरकार में लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव पद पर रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश में पूर्व सपा सरकार में कई कद्दावर नेताओं के करीबी रहे आईएएस रामविलास यादव उत्तराखंड में भी समाज कल्याण विभाग के अपर सचिव पद पर रहे थे। इस दौरान उनके ऊपर गंभीर घोटालों के आरोप लगे थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related