मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने ली विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ

उत्तराखंडमुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने ली विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ

Date:

देहरादून। प्रदेश की चम्पावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव में रिकार्ड मतों से जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सोमवार को विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। इसके लिए विधानसभा के प्रकाश पंत भवन सभागार में समारोह आयोजित किया गया था। आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की तो पूरा हाल तालियों की गडगड़ाहट से गूंज उठा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विधानसभा सदस्य के रूप में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शपथ दिलाई।

Read also: Uttarakhand High Court: चारधाम में घोड़ों खच्चरों की मौत पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, सरकार से दो हफ्ते में मांगा जवाब

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्री, विधायक और भाजपा प्रांतीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। बता दें कि उत्तराखंड गठन के बाद से चम्पावत विधानसभा में अब तक हुए हर चुनाव में जनता ने अपना विधायक बदला। लेकिन 2017 में यहां से जीतने वाले भाजपा के कैलाश गहतोड़ी ने इस मिथक को 2022 में तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने सीएम के लिए विधायक पद से अपना इस्तीफा दे दिया।

Read also: मौलवियों से शास्त्रार्थ की कॉल देने वाले Yati Narsinghanand को नोटिस

बता दें कि प्रदेश में पांचवीं विधानसभा के लिए गत  14 फरवरी को राज्‍य में मतदान हुए थे। इन चुनावों में मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और वह चुनाव हार गए। लेकिन इसके बाद पुष्‍कर सिंह धामी को राज्‍य का नया मुख्‍यमंत्री बनाया गया। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने पुष्कर सिंह धामी का हारने के बाद भी विश्वास जताया। पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद कई विधायकों ने उनके लिए अपनी सीट से उपचुनाव लड़ने को कहा। लेकिन मुख्‍यमंत्री धामी ने चम्‍पावत सीट उपचुनाव लड़ा। गत 31 मई को चंपावत उपचुनाव के लिए मतदान हुए। इसके बाद तीन जून को चुनाव परिणाम भी आ गए। जिसके बाद पुष्‍कर‍ सिंह धामी को रिकार्ड 58,258 वोट मिले। जिसमें वो रिकार्ड मतों से चुनाव जीते। उनके सामने चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related