Weather In Uttarakhand: कहीं बारिश तो कहीं छाए बादल, उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज

उत्तराखंडWeather In Uttarakhand: कहीं बारिश तो कहीं छाए बादल, उत्तराखंड में बदला...

Date:

देहरादून। उत्तराखंड में आज शुक्रवार को मौसम में काफी बदलाव आया है। कहीं जिलों में बारिश हुई तो कहीं पर बादल छाए हुए हैं। मौसम के बदले इस मिजाज से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। यमुनोत्री धाम,नई टिहरी सहित यमुना घाटी, रुद्रप्रयाग और चमोली में जमकर बारिश हो रही है। जिससे यहां का मौसम काफी ठंडा हो गया। 

Also read: भाजपा कांग्रेस एक ही बात जनता मांगे आप का साथ

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मानसून की दस्तक के पहले की बारिश से मौसम का मिजाज बदला है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में नैनीताल,देहरादून, बागेश्वर, उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ में 30 की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया। 

Also read: गुजरात मंथन में जुटी आप ने किशोरभाई देसाई को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के साथ ही कहीं तेज गर्जना और बिजली गिरने का अनुमान जताया गया है। वहीं ऊचाई वाले स्थान पर 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अंदेशा जताया जा रहा है। मौसम केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, नैनीताल,देहरादून, उत्तरकाशी, बागेश्वर,  पिथौरागढ़ में तेज हवा और भारी बारिश की संभावना है। वहीं मैदानी भागों में आसमान में बादल हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाओं का दबाव बना रहने से भारी बारिश की संभावना है। राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान इस समय 34 डिग्री। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक बताया जा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान इस समय 23.4 डिग्री है। बता दें कि पिछले दिनों राजधानी दून में अधिकतम तापमान कुछ दिन के लिए 41 डिग्री तक पहुंच गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related